लाइव न्यूज़ :

Lockdown extension: 2,000 किमी की सड़क यात्रा कर रहे हैं मेघालय पहुंचे न्यायमूर्ति विश्वनाथ सोमादेर, मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

By भाषा | Updated: April 27, 2020 21:31 IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन दोनों न्यायाधीशों- जस्टिस विश्वनाथ समद्दर और जस्टिस दीपांकर दत्ता की नियुक्ति हाल ही में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर की। दोनों सड़क से अपना कार्यभार संभालने के लिए निकल पड़े जिससे ट्रायल और न्याय वितरण प्रणाली जारी रहे। 

Open in App
ठळक मुद्देमेघालय उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति से पहले न्यायमूर्ति सोमादेर कलकत्ता उच्च न्यायालय में रहे जहां उन्हें 2006 में न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत किया गया था। वह पिछले वर्ष जनवरी और अप्रैल के बीच कलकत्ता उच्च न्यायालय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे।

शिलांगः न्यायमूर्ति विश्वनाथ सोमादेर ने सोमवार को मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल तथागत राय ने राजभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

कार्यक्रम में सामाजिक दूरी के नियमों का पूरी तरह पालन किया गया। मेघालय उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति से पहले न्यायमूर्ति सोमादेर कलकत्ता उच्च न्यायालय में रहे जहां उन्हें 2006 में न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत किया गया था। वह पिछले वर्ष जनवरी और अप्रैल के बीच कलकत्ता उच्च न्यायालय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे। इसके बाद अक्टूबर 2019 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीश रहे।

कोविड-19 संक्रमण के कारण हवाई एवं रेल यात्री सेवाएं निलंबित होने की वजह से दो न्यायाधीशों ने देश के विभिन्न हिस्सों में उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाशीशों के तौर पर प्रभार संभालने के लिए दो-दो हजार किलोमीटर से अधिक दूरी की सड़क यात्रा आरम्भ की है। इन न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के तौर पर हाल में पदोन्न्त किया गया है। उन्होंने देशव्यापी बंद के बीच सड़क से इतनी लंबी यात्रा आरंभ की ताकि मामलों की सुनवाई और न्याय देने के कार्यों में देरी न होने पाए।

सूत्रों ने बताया कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश दीपांकर दत्ता को बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालना है। वह और उनके बेटा मुंबई तक की लंबी दूरी तय करने के लिए बारी-बारी से कार चला रहे हैं। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विश्वनाथ सोमादेर को मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत किया गया है।

वह कोलकातां से शिलॉन्ग कार से जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि इलाहाबाद स्थानांतरित किए जाने से पहले कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे चुके न्यायमूर्ति विश्वनाथ सोमादेर शुक्रवार शाम को अपनी पत्नी के साथ एक आधिकारिक कार से शिलॉन्ग के लिए रवाना हुए। उनके साथ एक कार चालक है। वह और कार चालक बारी-बारी से कार चला रहे हैं।

न्यायमूर्ति समद्दर शनिवार दोपहर को इलाहाबाद से कोलकाता पहुंचे और यहां अपने ‘साल्ट लेक’ निवास में कुछ घंटे विश्राम करने के बाद शाम को शिलॉन्ग रवाना हो गए। उनके रविवार दोपहर तक शिलॉन्ग पहुंच जाने की उम्मीद है। न्यायमूर्ति दत्ता शनिवार सुबह कोलकाता से मुंबई रवाना हुए और उनके सोमवार दोपहर तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने न्यायमूर्ति दत्ता और न्यायमूर्ति समद्दर को बृहस्पतिवार को पदोन्नत किया था। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनमेघालयकोलकातापश्चिम बंगालइलाहाबादउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप