लाइव न्यूज़ :

Lockdown: घरेलू हवाई यात्रा से प्रतिबंध हटा, यात्री उड़ानों के संचालन का रास्ता साफ

By भाषा | Updated: May 21, 2020 00:00 IST

केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ''मैं लॉकडाउन में नियमों के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के पैरा 2 (i) में संशोधन कर घरेलू हवाई यात्रा को प्रतिबंधित गतिविधियों की सूची से हटाने का आदेश देता हूं। भारत सरकार, राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों के मंत्रालय तथा विभाग इसका सख्ती से पालन करें।''

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्रालय ने बुधवार को घरेलू हवाई यात्रा को लॉकडाउन के दौरान प्रतिबंधित गतिविधियों की सूची से हटा दिया, जिसके साथ ही नियमित वाणिज्यिक उड़ानों के संचालन का रास्ता साफ हो गया। केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत गठित राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के अध्यक्ष की हैसियत से इस संबंध में आदेश जारी किया।

गृह मंत्रालय ने बुधवार को घरेलू हवाई यात्रा को लॉकडाउन के दौरान प्रतिबंधित गतिविधियों की सूची से हटा दिया, जिसके साथ ही नियमित वाणिज्यिक उड़ानों के संचालन का रास्ता साफ हो गया।

केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत गठित राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के अध्यक्ष की हैसियत से इस संबंध में आदेश जारी किया।

भारत में 25 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के बाद से सभी निर्धारित वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर रोक लगी है।

भल्ला की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ''मैं लॉकडाउन में नियमों के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के पैरा 2 (i) में संशोधन कर घरेलू हवाई यात्रा को प्रतिबंधित गतिविधियों की सूची से हटाने का आदेश देता हूं। भारत सरकार, राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों के मंत्रालय तथा विभाग इसका सख्ती से पालन करें।''

आदेश में यह भी कहा कि हवाई अड्डों के संचालन और यात्रियों की हवाई यात्रा के लिए विस्तृत दिशा निर्देश नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी किए जाएंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाएयर इंडियामोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया