लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन : बुजुर्ग दम्पति की मदद के लिए सामने आया महाराष्ट्र पुलिस का सिपाही

By भाषा | Updated: April 6, 2020 21:54 IST

मुंबई पुलिस के सिपाही प्रकाश वारंगे को जैसे ही अरुण पंचोली (80) और उनकी पत्नी शारदा (78) के बारे में पता चला तो वह तुरन्त ही अपनी बेटी के साथ उनकी झुग्गी में पहुंचे और उन्हें जरूरी सामान और कुछ नगद राशि दी।

Open in App
ठळक मुद्देगोरेगांव पुलिस थाने में तैनात वारंगे ने कहा, ‘‘ मैंने उन बुजुर्ग दम्पति की मदद करने की ठानी क्योंकि उनके पास आय का कोई साधन नहीं बचा था।’’एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने भी बुजुर्ग दम्पति की मदद की है।

मुम्बई: वैश्विक महामारी कोविड-19 के मानवीय संकट में बदलने के बीच मानवता भी अलग अलग तरह से सामने आ रही है। ऐसी ही एक घटना मुम्बई में सामने आई जहां पुलिस के एक सिपाही ने एक बुजुर्ग दम्पति की मदद की। कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित मुम्बई में अंधेरी रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक के थैले बेचने वाले दम्पत्ति का काम लॉकडाउन के कारण ठप पड़ गया और धीरे - धीरे उनके घर का सारा सामान पूरी तरह खत्म हो गया।

मुम्बई पुलिस के सिपाही प्रकाश वारंगे को जैसे ही अरुण पंचोली (80) और उनकी पत्नी शारदा (78) के बारे में पता चला तो वह तुरन्त ही अपनी बेटी के साथ उनकी झुग्गी में पहुंचे और उन्हें जरूरी सामान और कुछ नगद राशि दी। गोरेगांव पुलिस थाने में तैनात वारंगे ने कहा, ‘‘ मैंने उन बुजुर्ग दम्पति की मदद करने की ठानी क्योंकि उनके पास आय का कोई साधन नहीं बचा था।’’

एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने भी बुजुर्ग दम्पत्ति की मदद की है। अरुण पंचोली ने सिपाही के उनकी मदद के लिए सामने आने पर कहा, ‘‘ ऐसे हालात में गुजारा करना मुश्किल है लेकिन हम खुश हैं कि मुम्बईवासी हमारी मदद के लिए सामने आ रहे हैं।’’

 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन