Lockdown: सात राज्यों की 200 और मंडियां इलेक्ट्रॉनिक व्यापार मंच 'ई-नाम' से जुड़ीं

By भाषा | Published: May 2, 2020 05:40 AM2020-05-02T05:40:47+5:302020-05-02T05:40:47+5:30

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस महीने के अंत तक ई-नाम प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाले मंडियों की संख्या लगभग 1,000 होंगी। वह शुक्रवार को कृषि भवन में आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे, जहां सात राज्यों से ई-नाम प्लेटफॉर्म में 200 नई मंडियों को जोड़ा गया था।

Lockdown: 200 more mandis from seven states linked to electronic trading platform eNam | Lockdown: सात राज्यों की 200 और मंडियां इलेक्ट्रॉनिक व्यापार मंच 'ई-नाम' से जुड़ीं

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsसरकार ने शुक्रवार को कहा कि कृषि उत्पादों के विपणन के लिए सात राज्यों की 200 और मंडियां (थोक बाजार) इलेक्ट्रॉनिक व्यापार मंच ‘ई-नाम’ से जुड़ गई हैं।    कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा, इन मंडियों के इस इलेक्ट्रानिक मंच के साथ जुड़ने के बाद देश में कुल ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) मंडियों की संख्या 785 तक पहुंच जायेगी।

सरकार ने शुक्रवार को कहा कि कृषि उत्पादों के विपणन के लिए सात राज्यों की 200 और मंडियां (थोक बाजार) इलेक्ट्रॉनिक व्यापार मंच ‘ई-नाम’ से जुड़ गई हैं।   

कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा, इन मंडियों के इस इलेक्ट्रानिक मंच के साथ जुड़ने के बाद देश में कुल ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) मंडियों की संख्या 785 तक पहुंच जायेगी।

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस महीने के अंत तक ई-नाम प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाले मंडियों की संख्या लगभग 1,000 होंगी। वह शुक्रवार को कृषि भवन में आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे, जहां सात राज्यों से ई-नाम प्लेटफॉर्म में 200 नई मंडियों को जोड़ा गया था।

ई-नाम प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ी 200 मंडियां इस प्रकार हैं: आंध्र प्रदेश (11 मंडियां), गुजरात (25 मंडियां), ओडिशा (16 मंडियां), राजस्थान (94 मंडियां), तमिलनाडु (27 मंडियां), उत्तर प्रदेश (25 मंडियां) और कर्नाटक (02 मंडियां) शामिल हैं।

Web Title: Lockdown: 200 more mandis from seven states linked to electronic trading platform eNam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे