लाइव न्यूज़ :

लोकसभा उपचुनाव: फूलपुर और गोरखपुर में मतदान आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 11, 2018 08:28 IST

गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव 2018 (Gorakhpur Lok Sabha Bypolls 2018) & फूलपुर लोकसभा उपचुनाव 2018 (Phulpur Lok Sabha Bypoll 2018): उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा और बिहार की एक सीट पर आज वोट डाले जाएंगे। इन सीटों की जीत सभी राजनीतिक पार्टियों के खासा अहम है।

Open in App

नई दिल्ली( 11 मार्च): उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा और बिहार की एक सीट पर आज वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर सभी जीत  राजनीतिक पार्टियों के खासा अहम है। वोटिंग को ध्यान में रखते हुए इन सीटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। फूलपुर और गोरखपुर सीट पर होने वाले चुनाव पर सभी दल अपनी-अपनी  जीत की  हामी भर चुके हैं। गोरखपुर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद है और वह खुद इस सीट से लगातार पांच बार सांसद चुने गए थे। 

गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव 2018: इन बड़े मुद्दों के बीच जातीय समीकरण साधने पर जोर

ये दोनों ही सीटें बीजेपी के कब्जे वाली मानी जाती है। ऐसे में हर किसी की निगाह इस सीट पर है। फूलपुर से बीजेपी ने कौशलेन्द्र सिंह पटेल को मैदान में उतारा गया है जबकि कांग्रेस ने मनीष मिश्र और सपा ने नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, आरजेडी सांसद तस्‍लीमुद्दीन के निधन के कारण अररिया लोकसभा सीट पर उपचुनाव आज होंगे। उनके बेटे सरफराज आलम जदयू के विधायक थे, लेकिन जब तस्‍लीमुद्दीन का निधन हुआ तो बेटे ने जदयू और विधायकी से इस्‍तीफा देकर राजद का दामन थाम लिया है और अब यहां भी आज जनता अपना फैसला मतदान पेटी में डालेगी।

गोरखपुर-फूलपुर उपचुनावः 32 प्रत्याशियों में 25 फीसदी आपराधिक, 11 करोड़पति उम्मीदवार

सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

गोरखपुर में कुल पांच विधानसभा सीटें हैं, जहां 970 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएगें। साथ ही फूलपुर में इलाहाबाद जिले की कुल पांच विधानसभा सीटें हैं, जहां 793 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा सीट के 45 मतदान केंद्र व 95 मतदेय स्थल कौशाम्बी जिले में आते है। पुलिस, पीएसी व होमगार्ड के जवानों की अलग से तैनाती की गई है। खबर के अनुसार इलाहाबाद जिले को 30 कंपनी व एक प्लाटून, कौशाम्बी जिले को एक कंपनी व दो प्लाटून तथा गोरखपुर जिले को 33 कंपनी सीएपीएफ आवंटित की गई हैं।

टॅग्स :उपचुनाव 2018भारतीय जनता पार्टीकांग्रेसयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर