लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: राज्यसभा में बहस, कांग्रेस नेता आनंद शर्मा का भाजपा पर बड़ा आरोप, बोले- हिंसा के बाद जानबूझकर कार्रवाई नहीं की गई

By गुणातीत ओझा | Updated: March 12, 2020 17:49 IST

दिल्ली हिंसा पर राज्यसभा में बहस के दौरान कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि, ‘विरोध करना लोगों का अधिकार है। शासन-प्रशासन का रवैया चिंताजनक है।' उन्होंने कहा कि राजद्रोह के मामले का दुरुपयोग किया जा रहा है। शर्मा ने दावा किया कि, 'दिल्ली हिंसा में पहले कुछ दिनों तक जान-बूझकर कार्रवाई नहीं की गई।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि दिल्ली में हिंसा के बाद पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई कीभाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह एक विचित्र दंगा था क्योंकि पहली बार ऐसा हुआ कि कोई विदेशी राज्याध्यक्ष भारत में था और दंगा हो गयाकांग्रेस सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि भड़काऊ बयान देने वालों पर अब तक एफआईआर नहीं हुई

नई दिल्ली: राज्यसभा में दिल्ली हिंसा पर आज बहस के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। वहीं सता पक्ष के सदस्यों ने विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि दिल्ली में हिंसा के बाद पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की। उन्होंने यह दावा किया कि हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं और लोगों में अब भी भय का माहौल है। 

आनंद शर्मा ने कहा कि, ‘विरोध करना लोगों का अधिकार है। शासन-प्रशासन का रवैया चिंताजनक है।' उन्होंने कहा कि राजद्रोह के मामले का दुरुपयोग किया जा रहा है। शर्मा ने दावा किया कि, 'दिल्ली हिंसा में पहले कुछ दिनों तक जान-बूझकर कार्रवाई नहीं की गई। जवाबदेही तय होनी चाहिए। अब जो कार्रवाई हो रही है, वह एकतरफा है। जो लोग धरने पर थे, उन पर संगीन धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।’ आनंद शर्मा ने सवाल किया कि अगर भाजपा नेताओं के भाषण नफरत वाले नहीं थे तो फिर किसके बयान नफरत भरे थे?

वहीं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह एक विचित्र दंगा था क्योंकि पहली बार ऐसा हुआ कि कोई विदेशी राज्याध्यक्ष भारत में था और दंगा हो गया। त्रिवेदी ने कहा कि यह एकमात्र ऐसे दंगे हुए जिनमें विपक्षी नेताओं द्वारा शांति की अपील नहीं हुई उल्टा भड़काने वाले बयान दिए गए।

बहस के दौरान सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कांग्रेस सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि भड़काऊ बयान देने वालों पर अब तक एफआईआर नहीं हुई।  कांग्रेस सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि दिल्ली जल रही थी और प्रधानमंत्री 70 घंटों तक चुप थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नफरत का वायरस फैला रहे है।

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीदिल्ली क्राइमकांग्रेसकपिल सिब्बलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी