लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश कुमार की तरह उपेन्द्र कुशवाहा भी निकालने जा रहे है यात्रा, कर्मभूमि पश्चिम चंपारण से इस तारीख को शुरू हो रही है यात्रा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 22, 2023 18:23 IST

मामले में बोलते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि नीतीश के साथ शुरुआत अच्छी थी, लेकिन अंत बुरा है। उनके अनुसार, नीतीश कुमार जिस रास्ते पर चल रहे हैं, वो पार्टी के लिए सही नहीं है। वे पड़ोस के घर में अपना वारिस ढूंढ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपेन्द्र कुशवाहा भी यात्रा निकालने जा रहे है। वे कर्मभूमि पश्चिम चंपारण से विरासत बचाओ नमन यात्रा को निकालने जा रहे है। ऐसे में उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा निकाली गई यह यात्रा 20 मार्च को समाप्त होगा।

पटना: जदयू से अलग होकर नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने वाले उपेन्द्र कुशवाहा सीएम नीतीश कुमार की राह पर चल पड़े हैं। कुशवाहा नीतीश की तरह ही यात्रा की सियासत शुरू करने जा रहे हैं। ऐसे में इस यात्रा की शुरूआत बापू का कर्मभूमि पश्चिम चंपारण के भितिहरवा से शुरू होगी। 

कब से होगी विरासत बचाओ नमन यात्रा शुरू

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा की विरासत बचाओ नमन यात्रा की शुरूआत 28 फरवरी से होगी। ये यात्रा दो चरणों में होगी जिसका पहला चरण 28 फरवरी से 6 मार्च तक होगा। इस यात्रा को लेकर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जनता के सवालों और समस्या को लेकर उनकी पार्टी काम करेगी और हम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे।

ऐसे में बुधवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी विचारधारा से जुड़े बिहार के सभी महापुरुषों के जन्मस्थान और कर्मभूमि जाकर उनको नमन करेंगे और उनकी विरासत को बचाने के लिए काम करेंगे। 

होली बाद दूसरे चरण की होगी यात्रा

इसलिए उपेन्द्र कुशवाहा ने अपनी यात्रा का नाम हम विरासत बचाओ नमन यात्रा रखें हैं। कुशवाहा ने कहा कि पहले चरण में 28 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगी। उसके बाद होली के बाद दूसरे चरण में 15 मार्च से यात्रा की शुरूआत होगी और 20 मार्च को इसका समापन होगा। 

इसमें मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया से छपरा और सीवान जाएंगे। होली के बाद दूसरे चरण की शुरुआत 15 मार्च से होगी। यात्रा का समापन 20 मार्च को पटना, नालंदा, शेखपुरा, भागलपुर, जमुई, औरंगाबाद होते हुए अरवल में जगदेव बाबू के गांव में होगा। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर सभा का भी आयोजन किया जाएगा। 

पड़ोस के घर में सीएम नीतीश ढूंढ रहे अपना वारिस- उपेन्द्र कुशवाहा

इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि नीतीश के साथ शुरुआत अच्छी थी, लेकिन अंत बुरा है। जमीर बेचकर हम अमीर नहीं बन सकते। नीतीश कुमार जिस रास्ते पर चल रहे हैं, वो पार्टी के लिए सही नहीं है। वे पड़ोस के घर में अपना वारिस ढूंढ रहे हैं। आपको बता दें कि कुशवाहा का इशारा अगले विधानसभा में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर था। 

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहाबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो