लाइव न्यूज़ :

लेफ्टिनेंट जनरल मन्हास ने कोणार्क कोर की बागडोर संभाली

By भाषा | Updated: February 12, 2021 19:08 IST

Open in App

जयपुर, 12 फरवरी लेफ्टिनेंट जनरल पी. एस. मन्हास ने शुक्रवार को सेना की कोणार्क कोर की बागडोर संभाल ली है।

सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कोणार्क कोर की बागडोर लेफ्टिनेंट जनरल मन्हास को सौंपी।

कोणार्क कोर की कमान संभालने पर लेफ्टिनेंट जनरल मन्हास ने सभी रैंकों को युद्ध तत्परता और यथार्थवादी प्रशिक्षण के साथ परिचालन संबंधी तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया।

अपने नया कार्यभार से पहले मन्हास मध्य भारत क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग थे जिसके तहत मध्य भारत के छह राज्य आते हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल मन्हास मध्य भारत हार्स में कमीशन हुए थे। चार दशक के अपने सेवा करियर के दौरान, उन्होंने भारत और विदेशों में प्रतिष्ठित कमांड, स्टाफ और प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवायें प्रदान की हैं। वे सैन्य पृष्ठभूमि से हैं। वह भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं, जहां उन्हें अपने पाठ्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित ‘‘स्वार्ड ऑफ ऑनर’’ से सम्मानित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी