लाइव न्यूज़ :

‘शालतेंग की लड़ाई’ की स्मृति में श्रीनगर में लाइड एंड साउंड शो का आयोजन

By भाषा | Updated: November 7, 2021 22:05 IST

Open in App

श्रीनगर, सात नवंबर सेना ने भारत और पाकिस्तान के बीच 1947 में हुई पहली जंग की सर्वाधिक निर्णायक एवं ऐतिहासिक ‘शालतेंग की लड़ाई’ को अनोखे तरह के ‘लाइट एंड साउंड शो’ के जरिए रविवार को पुन: जीवंत किया।

श्रीनगर में रक्षा प्रवक्ता कर्नल ऐमरॉन मुसावी ने कहा, ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव के तहत और आजादी के बाद अपने पहले युद्ध में भारतीय सैन्य बलों की ऐतिहासिक जीत के जश्न के रूप में चिनार कोर ने शालतेंग की ऐतिहासिक लड़ाई का पुन: चित्रण अनोखे ‘लाइट एंड साउंड शो’ के जरिए किया।’’

कर्नल मुसावी ने कहा कि शालतेंग की लड़ाई 1947 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए पहले युद्ध की सबसे निर्णायक लड़ाई थी और इसका जम्मू-कश्मीर की भौगोलिक स्थिति और उसके इतिहास पर दीर्घकालिक प्रभाव रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘इसने वस्तुत: युद्ध की स्थिति बदल दी और पाकिस्तान की सेना तथा उसके द्वारा समर्थित भीड़ के बर्बर आक्रमण से श्रीनगर को बचा लिया।’’

कर्नल ने कहा कि शालतेंग की लड़ाई का पुन: चित्रण साहसी सैनिकों और जम्मू कश्मीर के उन लोगों के अनमोल योगदान के लिए श्रद्धांजलि देने का उचित तरीका है जिन्होंने पाकिस्तानी सेना को हराने के लिए भारतीय सैन्य बलों के कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?