लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: व्हाट्सएप पर पेपर लीक होने के कारण लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा निरस्त

By भाषा | Updated: January 1, 2020 17:46 IST

माध्यमिक शिक्षा विभाग में लाइब्रेरियन ग्रेड 111 के 700 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा में लगभग 55,000 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। रविवार को परीक्षा से पहले मिली एक सूचना के आधार पर पुलिस ने 12 स्थानों पर छापेमारी की और जयपुर के एक कोचिंग सेंटर द्वारा संचालित एक छात्रावास से दो महिला अभ्यर्थियों सहित छह लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देसम्पन्न हुई लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है।परीक्षा के दो घंटे पहले पेपर लीक होने की घटना के बाद यह निर्णय लिया गया।

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने रविवार को सम्पन्न हुई लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है। परीक्षा के दो घंटे पहले पेपर लीक होने की घटना के बाद यह निर्णय लिया गया। चयन बोर्ड के अध्यक्ष बी एल जाटावत ने बुधवार को बताया, ‘‘परीक्षा पेपर लीक होने की घटना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। परीक्षा की नयी तिथियों की घोषणा शीघ्र की जायेगी।’’

रविवार को परीक्षा से दो घंटे पहले व्हाट्सएप पर पेपर लीक हो गया था। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में लाइब्रेरियन ग्रेड 111 के 700 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा में लगभग 55,000 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। रविवार को परीक्षा से पहले मिली एक सूचना के आधार पर पुलिस ने 12 स्थानों पर छापेमारी की और जयपुर के एक कोचिंग सेंटर द्वारा संचालित एक छात्रावास से दो महिला अभ्यर्थियों सहित छह लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से पेपर और उसकी उत्तर कुंजी बरामद की।

आरोपियों ने 'जय श्री कृष्णा' नाम से एक व्हाट्सएप समूह बनाया था और इस पर पेपर और उसकी उत्तर कुंजी को भर्ती परीक्षा से दो घंटे पहले समूह में शेयर कर दिया था। इस समूह में पांच सदस्य थे। पुलिस ने बताया, ‘‘गिरफ्तार दो अभ्यर्थियों मौसम चौधरी और ब्रह्मा चौधरी एवं चार अन्य ने प्रश्नपत्र का इंतजाम किया था, जबकि अमित चौधरी, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार और सुरेन्द्र को रविवार को गिरफ्तार किया।’’ उन्होंने बताया, ‘‘मामले का मुख्य सरगना और कोचिंग इंस्टीट्यूट का मालिक संदीप नेहरा फरार है। पेपर लीक मामले में एक पुलिस कांस्टेबल की भूमिका संदिग्ध है, जो फरार है।’’

पुलिस ने बताया, ‘‘मामले में यह जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि कितने अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाया गया था।’’ पेपर लीक मामले में गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस ने इस संबंध में चयन बोर्ड को सूचित किया और बोर्ड ने बुधवार को परीक्षा निरस्त कर दी। लाइब्रेरियन ग्रेड 111 परीक्षा के लिए मई 2018 में अधिसूचना जारी की गई थी। ये भर्तियां राज्य के माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिये निकाली गई थीं।

राज्य में भर्तियों की परीक्षा राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड जयपुर और राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित की जाती हैं। बोर्ड द्वारा विभिन्न विभागों में अधिनस्थ एवं मंत्रालयिक पदों के लिये परीक्षा का आयोजन किया जाता है, वहीं आयोग राज्य सिविल सेवा और अन्य परीक्षाओं का आयोजन करता है। 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी