लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के पांच हजार से कम मामले सामने आये, 68 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 29, 2020 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,906 नये मामले सामने आये जिसके बाद यहां संक्रमण दर 7.64 प्रतिशत है । राजधानी में संक्रमण के कारण 68 लोगों की मौत हो गयी जिससे यहां मरने वाले लोगों की कुल संख्या 9,066 हो गयी । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि यह लगातार दूसरा दिन है जब संक्र​मण के मामले पांच हजार से कम और संक्रमण दर आठ फीसदी से कम है ।

उन्होंने बताया कि राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 68 लोगों की मौत हुई जो छह नवंबर के बाद सबसे कम है । छह नवंबर को दिल्ली में 64 लोगों की मृत्यु कोविड—19 के कारण हुयी थी ।

उन्होंने बताया कि संक्रमण दर शनिवार को 7.24 फीसदी थी जो 23 अक्टूबर के बाद सबसे कम थी । शुक्रवार को यह आंकड़ा 8.51 प्रतिशत, बृहस्पतिवार को 8.65 प्रतिशत और बुधवार को 8.49 प्रतिशत था ।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि शनिवार को दिल्ली में कुल 64,186 नमूनों की जांच की गयी । इनमें से 29,839 नमूनों की आरटीपीसीआर जांच की गयी जबकि 34,347 नमूनों की एंटीजन जांच की गयी ।

शुक्रवार को कुल 69,051 नमूनों की जांच की गयी थी जो अब तक का सर्वाधिक है ।

दिल्ली में 11 नवंबर को एक दिन में सर्वाधिक 8,593 संक्रमित मामले सामने आये थे जबकि 18 नवंबर को एक दिन में सबसे अधिक 131 लोगों की मौत हुयी थी ।

बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले रविवार को बढ़ कर 5,66,648 हो गये जिसमें से 5,22,491 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में उपचाराधीन मरीजों की सांख्या 35,091 है जो शनिवार के 36,578 की अपेक्षा कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारत अधिक खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक