नहीं रहे प्रख्यात संगीतकार प्रफुल्ल कर, पीएम मोदी संग सीएम नवीन पटनायक ने जताया शोक

By मनाली रस्तोगी | Published: April 18, 2022 11:56 AM2022-04-18T11:56:03+5:302022-04-18T12:00:13+5:30

ओड़िया भाषा के प्रख्यात संगीतकार और गायक प्रफुल्ल कर का 83 साल की उम्र में भुवनेश्वर में निधन हो गया। प्रफुल्ल कर के निधन के बारे में जानकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओड़िसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक जताया।

Legendary Odia musician Prafulla Kar passes away PM Modi CM Naveen Patnaik condoles | नहीं रहे प्रख्यात संगीतकार प्रफुल्ल कर, पीएम मोदी संग सीएम नवीन पटनायक ने जताया शोक

नहीं रहे प्रख्यात संगीतकार प्रफुल्ल कर, पीएम मोदी संग सीएम नवीन पटनायक ने जताया शोक

Highlightsओड़िया भाषा के प्रख्यात संगीतकार और गायक प्रफुल्ल कर को साल 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। गीतकार ने 70 से ज्यादा मशहूर ओड़िया फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी।

भुवनेश्वर: मशहूर संगीतकार, गायक, लेखक और गीतकार प्रफुल्ल कर का रविवार रात निधन हो गया। 83 वर्षीय गीतकार ने 70 से ज्यादा मशहूर ओड़िया फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी। जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर स्थित उनके घर में कर ने अंतिम सांसे लीं। प्रफुल्ल कर वृद्धावस्था संबंधी स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। उनके परिवार में पत्नी मनोरमा कर और बच्चे महाप्रसाद कर, संध्यादीप कर और महादीप कर हैं।

प्रफुल्ल कर के निधन के बारे में जानकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओड़िसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को शोक जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "प्रफुल्ल कार जी के निधन से बहुत दुख पहुंचा। उन्हें उड़िया संस्कृति और संगीत में उनके अग्रणी योगदान के लिए याद किया जाएगा। वे एक बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे और उनकी रचनात्मकता उनके कार्यों में परिलक्षित होती थी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।" 

वहीं, सीएम नवीन पटनायक ने ट्वीट करते हुए लिखा, "प्रसिद्ध संगीतकार प्रफुल्ल कर जी के निधन की खबर से दुखी हूं। उनके निधन से ओड़िया संगीत की दुनिया में एक युग का अंत हो गया। उनकी अनूठी संगीत शैली उन्हें लोगों के दिलों में हमेशा के लिए अमर कर देगी। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।" बता दें कि ओड़िया भाषा के प्रख्यात संगीतकार और गायक प्रफुल्ल कर को साल 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 

Web Title: Legendary Odia musician Prafulla Kar passes away PM Modi CM Naveen Patnaik condoles

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे