लाइव न्यूज़ :

‘गौरी अम्मा’ ने 101वां जन्मदिन मनाया, केरल की पहली विधानसभा की एक मात्र जीवित सदस्य

By भाषा | Updated: June 21, 2019 20:27 IST

उन्हें प्यार से लोग ‘गौरी अम्मा’ कहते हैं। राज्य की सियासत की "लौह महिला" के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन और विपक्ष में कांग्रेस के नेता रमेश चेन्नीथला सहित कई मंत्री मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देगौरी ने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक इतिहास पर प्रभाव डाला है। कम्युनिस्ट नेता ईएम शंकरन नंबूदरीपाद सरकार में गौरी राजस्व मंत्री रही।चिरपरिचित सफेद रंग की साड़ी पहने गौरी ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को एक ओर करते हुए मुस्कुराते हुए सभी का स्वागत किया।

विख्यात मार्क्सवादी नेता और केरल की पहली विधानसभा की एक मात्र जीवित सदस्य के आर गौरी ने शुक्रवार को अपना 101वां जन्मदिन मनाया। गौरी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए लगभग सभी दलों के नेता उनके आवास पर पहुंचे।

उन्हें प्यार से लोग ‘गौरी अम्मा’ कहते हैं। राज्य की सियासत की "लौह महिला" के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन और विपक्ष में कांग्रेस के नेता रमेश चेन्नीथला सहित कई मंत्री मौजूद रहे।

चिरपरिचित सफेद रंग की साड़ी पहने गौरी ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को एक ओर करते हुए मुस्कुराते हुए सभी का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गौरी के जीवन को आधुनिक केरल के इतिहास से अलग नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि गौरी ने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक इतिहास पर प्रभाव डाला है। कम्युनिस्ट नेता ईएम शंकरन नंबूदरीपाद सरकार में गौरी राजस्व मंत्री रही। 

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब