लाइव न्यूज़ :

वाम दलों ने सीपीसी को स्थापना दिवस की बधाई दी, उसके शासन को सराहा

By भाषा | Updated: July 1, 2021 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई देश के प्रमुख वाम दलों ने ‘चीन की कम्युनिस्ट पार्टी’ (सीपीसी) के 100वें स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को उसे बधाई दी और कहा कि चीन जिस तरह से कोरोना वायरस महामारी से निपटा और अर्थव्यवस्था को प्रगति के पथ पर बनाए रखा, वो दुनिया के लिए एक सबक है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने सीपीसी के प्रमुख शी चिनफिंग को लिखे पत्र में कहा कि पिछली सदी का इतिहास इस बात का गवाह है कि किस तरह से चीन ने अपनी नीतियों को विकसित किया और अक्सर अपनी गलतियों की पहचान करते हुए इसे दुरुस्त किया।

उन्होंने लेनिन के एक कथन का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘माकपा लगातार इसे रेखांकित करती है कि मार्क्सवाद-लेनिनवाद एक रचनात्मक विज्ञान है। यह सर्वोच्च रूप से हठधर्मिता विरोधी है। इसे किसी तय दायरे में नहीं बांधा जा सकता।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक लंबे इतिहास में सीपीसी ने गलतियां की हैं, लेकिन उसने इन्हें सही किया और दोबारा होने की आशंका को भी खत्म किया।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी राजा ने चिनफिंग को लिखे एक अलग पत्र में चीन के बड़ी आर्थिक ताकत बनने का उल्लेख किया और इसमें योगदान के लिए चीनी राष्ट्रपति की सराहना की। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी से निपटने को लेकर चीन की तारीफ की, लेकिन भारत-चीन संबंधों में तनाव का भी उल्लेख किया।

राजा ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के बीच के मुद्दों को बातचीत के जरिए हल किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि माओ त्से तुंग ने एक जुलाई 1921 को सीपीसी की स्थापना की थी और बृहस्पतिवार को इसके अस्तित्व में आए 100 वर्ष पूरे हो गए। 1949 में ‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ (पीआरसी) के गठन के बाद से ही यह सत्ता में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?