लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में अब घर बैठे बनवा सकते हैं लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस

By भाषा | Updated: August 26, 2021 23:19 IST

Open in App

राजस्थान में अब लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए परिवहन कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। अब घर से भी मोबाइल, लैपटॉप या डेस्कटॉप के जरिए लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के साथ-साथ टेस्ट देने की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही टेस्ट में पास होते ही लाइसेंस सर्टिफिकेट भी डाउनलोड किया जा सकेगा।हालांकि लर्नर लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर टेस्ट देने की सुविधा पूर्व के अनुसार परिवहन कार्यालय में भी यथावत रहेगी। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि विभाग द्वारा बृहस्पतिवार से यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इस सुविधा से आवेदकों को कतार में नहीं लगना पड़ेगा और समय की बचत भी होगी। एक लाइसेंस बनाने में लगभग 20 मिनट का समय लगेगा।उन्होंने कहा कि लर्नर के बाद स्थायी लाइसेंस के लिए नजदीकी परिवहन कार्यालय जाना पड़ेगा।खाचरियावास ने बताया कि इस सेवा के ऑनलाइन होने के बाद आवेदक घर बैठे किसी भी समय लर्नर लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट दे सकता है। टेस्ट में पास होने के बाद प्रिंटर के जरिए लाइसेंस का प्रिंट निकाल सकता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos