लाइव न्यूज़ :

विभिन्न दलों के नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस की जीत पर ममता बनर्जी को बधाई दी

By भाषा | Updated: May 2, 2021 21:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई भाजपा के जोरदार प्रचार अभियान के बावजूद पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के शानदार जीत की ओर बढ़ने के साथ ही कुछ नेताओं ने कहा कि ममता बनर्जी ‘‘स्वाभाविक’’ नेता हैं जो आगामी दिनों में भाजपा के खिलाफ विपक्ष की राजनीति का मार्गदर्शन कर सकती हैं।

तृणमूल कांग्रेस की जीत को गैर भाजपा दलों की जीत के तौर पर देखा जा रहा है। विभिन्न दलों के नेताओं ने ममता बनर्जी को उनकी पार्टी की जीत पर बधाई दी।

एक नेता ने कहा, ‘‘केंद्र में सत्तारूढ भाजपा कोरोना वायरस संकट से निपटने में जूझ रही है और कांग्रेस का दायरा सिमटता जा रहा है और वाम दल भी बंगाल में जनाधार खो चुका है, ऐसे में एक नेता के तौर पर बनर्जी भाजपा के खिलाफ विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए स्वाभाविक नेता के तौर पर उभर कर सामने आयी हैं।’’

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘सांप्रदायिक ताकतों और असहिष्णुता पर ममता बनर्जी की शानदार जीत के लिए उनको बधाई। बंगाल के मतदाताओं ने दिखा दिया कि वे क्या चाहते हैं। भाजपा को उसके बराबर की टक्कर मिली और वह हार गई।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बनर्जी को बधाई दी । केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ममता दीदी को जबरदस्त जीत पर बधाई । पश्चिम बंगाल के लोगों को शुभकामनाएं।’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने भी तृणमूल कांग्रेस प्रमुख को शुभकामनाएं दी।

पवार ने ट्वीट किया, ‘‘इस शानदार जीत के लिये ममता बनर्जी को बधाई। इस चुनौतीपूर्ण समय में लोगों के कल्याण और महामारी से निपटने के लिए अपना काम जारी रखें।’’

भाकपा नेता डी राजा ने बनर्जी को ‘योद्धा’ बताया और कहा कि उनकी जीत भाजपा के चेहरे पर ‘तमाचा’ है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में भाजपा की नफरत की राजनीति को हराने वाली जागरुक जनता, जुझारू ममता बनर्जी जी व तृणमूल कांग्रेस के समर्पित नेताओं व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।’’

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ममता बनर्जी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मोदी जी और अमित शाह अजेय नहीं हैं। उन्हें भी हराया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान