लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं को चुनाव में मिलेगी हार : ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: February 3, 2021 16:44 IST

Open in App

अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल), तीन फरवरी पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले राजीब बनर्जी का नाम लिये बगैर प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में वन विभाग की भर्तियों में अनियमितताएं पाई गई हैं।

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इन नेताओं को हार मिलेगी और ‘चुनाव के बाद इनकी दुकानें बंद हो जाएंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक व्यक्ति जिनके पास वन विभाग में ‘वन सहायकों’ की भर्ती की जिम्मेदारी थी, वह भ्रष्ट गतिविधि में संलिप्त पाए गए। हम इसकी जांच करेंगे। हर चीज की जांच की जाएगी। वह व्यक्ति भ्रष्टाचार में लिप्त रहने के बाद अब भाजपा में शामिल हो गया और अब दूसरों को भाषण दे रहा है ।’’

राजीव बनर्जी पिछले सप्ताह तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए और वह प्रदेश सरकार के पूर्व वन मंत्री हैं।

तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा के पाले में जाने वालों की आलोचना करते हुए बनर्जी ने दावा किया कि सिर्फ ‘लालची’ ही भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वे लोग जो पार्टी छोड़कर जाना चाहते हैं, उन्हें तत्काल चले जाना चाहिए। दरवाजे खुले हैं। लेकिन अगर आप पार्टी में हैं तो आपके अनुशासित सैनिक की तरह काम करना होगा। मैं आपको बता दूं कि जो दूसरे दल में शामिल हुए हैं, उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में हार मिलेगी और उनकी दुकानें उसके बाद बंद हो जाएगी।’’

यहां पार्टी की एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ भ्रष्ट नेताओं को खरीद सकती है लेकिन वह तृणमूल कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं को कभी नहीं खरीद पाएगी।

मुख्यमंत्री ने ‘भीतरी बनाम बाहरी’ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बंगाल के लोग ही बंगाल पर शासन करेंगे न कि गुजरात से आने वाले लोगों का शासन होगा। तृणमूल कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं को भाजपा में शामिल करने के लिए एक चार्टर्ड विमान भेजने को लेकर भी बनर्जी ने भगवा दल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास प्रवासी श्रमिकों की यात्रा का खर्चा उठाने के लिए धन नहीं है लेकिन इन भ्रष्ट नेताओं की यात्रा का बंदोबस्त करने के लिए उन्हें पैसे खर्च करने से परहेज नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र