लाइव न्यूज़ :

एलडीएफ सरकार के मंत्रिमंडल में नये चेहरों को लाने का फैसला माकपा के दीर्घकालिक हित में: येचुरी

By भाषा | Updated: May 20, 2021 17:02 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 20 मई एलडीएफ सरकार के नये मंत्रिमंडल में के.के. शैलजा को शामिल नहीं करने के फैसले को सही ठहराते हुए माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि केरल की सरकार में नये चेहरों को लाने का फैसला पार्टी और राज्य के दीर्घकालिक हित में लिया गया है।

येचुरी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का राज्यों में मंत्रिमंडल गठन से कोई लेना-देना नहीं है।

पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहीं शैलजा को इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं दिये जाने के सवाल पर माकपा महासचिव ने कहा कि कौन चुनाव लड़ेगा और निर्वाचित विधायकों में से किसे मंत्री बनाना है, ये सवाल हर राज्य में संबंधित राज्य समितियों के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।

केरल में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने यहां आये येचुरी ने कहा कि चुनाव में भी 26 मौजूदा विधायकों को फिर से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ाया गया और उनमें बहुत वरिष्ठ महत्वपूर्ण मंत्री भी शामिल हैं।

जब यह फैसला लिया गया था तो कुछ खबरों में कहा गया था कि इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आपने परिणाम देखा। और मुझे लगता है कि यह फैसला न केवल माकपा और एलडीएफ के बल्कि केरल राज्य के भी दीर्घकालिक हित में है।’’

एक दिन पहले ही विजयन ने कहा था कि नये मंत्रिमंडल में शैलजा को शामिल नहीं करने का फैसला नये चेहरों को अवसर देने के पार्टी के रुख के अनुरूप है।

शैलजा को मंत्री नहीं बनाये जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। कई लोगों ने पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए कोरोना वायरस महामारी से उनके कुशलता से निपटने का हवाला देते हुए उन्हें मंत्री बनाने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू