लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में भूकंप की पूर्व चेतावनी देने वाले पहले मोबाइल एप की शुरूआत

By भाषा | Updated: August 4, 2021 18:55 IST

Open in App

देहरादून, चार अगस्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भूकंप की पूर्व चेतावनी देने वाला मोबाइल एप की शुरूआत की है और ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है । धामी ने इसकी जानकारी दी ।

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रायोजित 'उत्तराखंड भूकंप अलर्ट' एप को रूड़की स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने विकसित किया है जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है ।

इस एप की शुरूआत करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील उत्तराखंड के लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जाए ताकि उन्हें भूकंप आने से पूर्व चेतावनी मिल सके । उन्होंने कहा कि इसके लिए विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर इसका प्रचार— प्रसार किया जाय।

इस एप को जनसुरक्षा के लिए एक अच्छी पहल बताते हुए उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग से इसकी लघु फिल्म बनाकर जन-जन तक पहुंचाने को कहा ।

धामी ने कहा कि इस एप के माध्यम से यह सुविधा भी प्रदान की जाए कि जिन लोगों के पास एंड्राइड फोन नहीं है, उन्हें भी भूकंप से पूर्व चेतावनी संदेश मिल जाए । उन्होंने कहा कि भूकंप पूर्व चेतावनी में सायरन एवं आवाज, दोनों माध्यमों से अलर्ट की व्यवस्था की जाय और सायरन टोन अलग से हो।

इस बारे में प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक ​अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि उन्हें इस बात का बहुत गर्व हो रहा है कि संस्थान ने भूकंप की पूर्व चेतावनी देने वाला मोबाइल एप तैयार किया है जो किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए भूकंप के आने के संभावित समय और तीव्रता की सूचना देता है ।

परियोजना से जुडे़ प्रोफेसर कमल ने कहा कि यह दुनिया का एकमात्र ऐसा एप है जो भूकंप के दौरान दुर्भाग्यवश फंस गए लोगों का स्थान रिकॉर्ड करता है और आपदा सहायता बल को इसकी सूचना भी देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष