लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव 2019 में लातूर ग्रामीण सीट पर धांधली हुई थी: भाजपा नेता का दावा

By भाषा | Updated: January 28, 2021 19:23 IST

Open in App

मुंबई, 28 जनवरी महाराष्ट्र सरकार में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता संभाजी पाटिल निलंगेकर ने कहा है कि मराठवाड़ा में लातूर ग्रामीण क्षेत्र में 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में धांधली हुई थी।

इस चुनाव में मंत्री और कांग्रेस नेता अमित देशमुख के छोटे भाई धीरज ने लातूर जिले की सीट पर 1,35,006 मत प्राप्त कर जीत हासिल की थी।

कांग्रेस विधायक धीरज देशमुख ने बृहस्पतिवार को पाटिल निलंगेकर के दावों को खारिज किया और कहा कि निलंगेकर को इस पर टिप्पणी करनी चाहिए कि 2019 चुनाव में शिवसेना और भाजपा के बीच टिकट बांटने में धांधली की गई थी या नहीं।

बुधवार को लातूर में एक कार्यक्रम में पाटिल निलंगेकर ने कहा कि जब भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन था तब लातूर ग्रामीण की सीट भाजपा के कोटे में थी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 में इस सीट से चुनाव लड़ा था और लगभग 93,000 मत प्राप्त किए थे।

भाजपा नेता ने कहा कि यदि पार्टी ने 2019 में इस सीट से दोबारा चुनाव लड़ा होता तो जीत हासिल होती।

उन्होंने कहा कि शिवसेना ने ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ने की जिद की।

निलंगेकर ने कहा कि यह सीट भाजपा के कोटे में थी और 2014 चुनाव में भाजपा के रमेश करद ने 93,000 मत प्राप्त किये थे।

उन्होंने कहा कि 2019 चुनाव में अचानक शिवसेना ने इस सीट से चुनाव लड़ने की जिद की और ऐसे उम्मीदवार को खड़ा किया जिसे स्थानीय तौर पर कोई नहीं जानता था।

उन्होंने कहा कि शिवसेना के प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार भी नहीं किया और नामांकन भरने के बाद गायब हो गया।

निलंगेकर ने कहा कि प्रत्याशी के गायब होने पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी थी।

उन्होंने कहा कि लातूर ग्रामीण सीट पर कौन जीतेगा यह तय हो गया था और यह ऊंचे स्तर पर किया गया था।

उन्होंने कहा कि जो हुआ वह लोकतंत्र की हत्या थी।

निलंगेकर ने किसी का नाम लिये बिना कहा कि उन्हें इस बात का दुख है।

धीरज देशमुख ने मुंबई में एक मराठी न्यूज चैनल से बातचीत में पाटिल निलंगेकर के दावों को खारिज किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?