लाइव न्यूज़ :

पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें, गोवा में मजबूत स्थिति में है कांग्रेस, मोदी कैबिनेट ने तीन तलाक अध्यादेश को दी मंजूरी

By स्वाति सिंह | Updated: September 19, 2018 19:02 IST

lokmatnews.in आपको दिनभर की पांच बड़ी खबरों को एक साथ उपलब्ध करा रहा, जिसे आप सरसरी निगाह के साथ साथ वितृत भी पढ़ सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 19 सितंबर: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर  पर्रिकर  इन दिनों दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। ऐसे में गोवा की राजनीति में अपनी सत्ता जमाने के लिए कांग्रेस पूरी कोशिश में जुट गई है। बता दें, lokmatnews.in आपको दिनभर की पांच बड़ी खबरों को एक साथ उपलब्ध करा रहा, जिसे आप सरसरी निगाह के साथ साथ वितृत भी पढ़ सकते हैं... 

गोवा में मजबूत स्थिति में है कांग्रेसगोवा में विपक्षी कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि उसे 21 से ज्यादा विधायकों का समर्थन प्राप्त है और 40 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए वह मजबूत स्थिति में है। कांग्रेस 16 विधायकों के साथ तटवर्ती राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है। यहां पढ़ें 

जम्मू-कश्मीरः लापता BSF जवान की पाक सैनिकों ने की बेरहमी से हत्याजम्मू में भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से मंगलवार की सुबह लापता हुआ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का जवान मृत पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सन्देह है कि हेड कांस्टेबल रैंक के जवान पर सीमा पार से चली गोली चलायी गयी। जब सुरक्षाकर्मी अपनी सीमा चौकी के आगे उगे ‘सरकंडों’ को हटा रहे थे, तभी गोली चलायी गयी। यहां पढ़ें 

रेवाड़ी गैंगरेप: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में छापेमारीरेवाड़ी की एक युवती के सामूहिक बलात्कार कांड में कार्रवाई में कथित देरी को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) पद से राजेश दुग्गल के तबादले के बाद एक महिला सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को निलंबित कर दिया गया। इस बीच, हरियाणा पुलिस ने इस मामले में सेना के एक जवान सहित दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कई अन्य राज्यों में छापेमारी की। ये आरोपी घटना के एक हफ्ते बाद भी फरार चल रहे हैं। यहां पढ़ें 

मोदी कैबिनेट ने तीन तलाक अध्यादेश को दी मंजूरीविधि मंत्रालय के एक सूत्र के अनुसार बुधवार को कैबिनेट ने तीन तलाक को दंडनीय अपराध घोषित करने संबंधी अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। इससे पहले इस बिल को मॉनसून सत्र में राज्यसभा में पास कराने में मोदी सरकार असफल रही थी। केंद्रीय कैबिनेट ने तीन तलाक को लेकर अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। अब तीन तलाक के मामले अपराध की श्रेणी में आएंगे।यहां पढ़ें 

इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने नवाज और मरियम शरीफ को दी बड़ी राहतपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को कोर्ट की तरफ से बड़ी राहत मिली है। पाकिस्तान के इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने नवाज शरीफ समेत उनकी बेटी मरियम नवाज शरीफ और दामाद की सजा रद्द कर दी है। कोर्ट ने सजा पर रोक लगा दी है। यहां पढ़ें 

टॅग्स :गोवाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तीन तलाक़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे