लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद के सदस्य बंशीधर ब्रजवासी के दिल में बसते हैं स्व. बाला साहेब ठाकरे

By एस पी सिन्हा | Updated: December 14, 2025 16:38 IST

बंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि वे हमेशा शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे को अपना रोल मॉडल मानते आए हैं और उनके व्यक्तित्व से प्रेरित रहे हैं।

Open in App

पटना:बिहार विधान परिषद के सदस्य बंशीधर ब्रजवासी के दिल में शिवसेना के संस्थापक रहे स्व. बाला साहेब ठाकरे बसते हैं। बंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि वे हमेशा शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे को अपना रोल मॉडल मानते आए हैं और उनके व्यक्तित्व से प्रेरित रहे हैं। उनका कहना है कि बाला साहेब ठाकरे सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश के एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने अपने जीवन में सत्ता और राजनीतिक प्रभाव का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री से लेकर किसी भी बड़े राजनेता से मिलने के लिए कभी दिल्ली नहीं गए। 

उन्होंने कहा कि बिना संवैधानिक पद के भी सत्ता के केंद्र बिंदु बने। अपने विचारों और बयानों के प्रति उनका अडिग रुख उन्हें युगपुरुष का दर्जा देता है। ब्रजवासी ने कहा कि आज की भारतीय राजनीति में बाला साहेब ठाकरे जैसे लौह पुरुष कहीं दिखाई नहीं देते। उनका स्वभाव, काबिलियत और अडिग रुख प्रशंसनीय था। बिना किसी संवैधानिक पद पर बैठे, उन्होंने पूरे राजनीतिक परिदृश्य को अपने इशारों पर संचालित किया। पाकिस्तान को क्रिकेट में चुनौती देने से लेकर राजनीति में चमचाई और चाटुकारिता से दूर रहने तक, उनका मर्दाना अंदाज उदाहरणीय था। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक मुद्दों पर वे ठाकरे के विचारों के अनुयायी नहीं थे। लेकिन उनके नेचर, पुरुषार्थ और राजनीति में दृढ़ता के प्रशंसक रहे हैं। बता दें कि बंशीधर ब्रजवासी, पूर्व संविदा शिक्षक और शिक्षक नेता, 10 दिसंबर 2024 से तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। उपचुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में उनकी जीत हुई। मुजफ्फरपुर जिले के मरवन प्रखंड के दामुचक के रहने वाले ब्रजवासी ने पेशेवर कैरियर की शुरुआत उत्कृष्ट मध्य विद्यालय शिक्षक के रूप में की थी और हमेशा शिक्षकों के अधिकारों और मुद्दों के लिए मुखर रहे हैं। 

अधिकारियों के साथ उनके विवाद, जैसे शिक्षा विभाग के तत्कालीन एसीएस केके पाठक के साथ संघर्ष, उनकी निडर और साहसी छवि को दर्शाते हैं। वे शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने और उनकी आवाज़ उठाने में हमेशा सक्रिय रहे हैं।

टॅग्स :बिहारBalasaheb Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी