लाइव न्यूज़ :

'हमारे बच्चों का ख्याल रखना'...केरल में निपाह वायरस से मरने वाली नर्स का पति के नाम अंतिम नोट

By उस्मान | Updated: May 22, 2018 17:49 IST

निपाह वायरस से पीड़ित मरीजों की देखभाल कर रही लिनी को पता ही नहीं चला कि न जाने कब वो इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ गई।

Open in App

साजी चेट्टा, मैं बस जा ही रही हूं... मुझे नहीं लगता कि मैं आपको देख पाऊंगी... मुझे माफ करना... हमारे बच्चों का ध्यान रखना...उन्हें अपने साथ खाड़ी देश में ले जाना..वो अकेले न रहें जिस तरह हमारे पिता रहे...मैं आपको बहुत प्यार करती हूं...

यह वो अंतिम शब्द हैं, जो नर्स लिनी पुथुस्सेरी ने अपने पति के लिए लिखे। लिनी केरल में खतरनाक निपाह वायरस का चौथा शिकार बनीं। निपाह वायरस का संक्रमण फैलना जाए इसलिए उनका अंतिम संस्कार भी आनन-फानन में कर दिया गया। 31-वर्षीय लिनी के 7 और 2 साल के दो बच्चे हैं। लिनी कोझीकोड के पेराम्बरा अस्पताल में निपाह वायरस की चपेट में आए पहले मरीज के इलाज करने वाली टीम में शामिल थी।

यह भी पढ़ें- निपाह वायरस से इन 8 आसान तरीकों से बचें

लिनी का यह नोट सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है, और पढ़ने वालों की आंखों को नम कर रहा है। बहुत-से लोगों ने युवा नर्स के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की है। दरअसल निपाह वायरस से पीड़ित मरीजों की देखभाल कर रही लिनी को पता ही नहीं चला कि न जाने कब वो इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ गई। हालांकि जब उन्हें इसका पता चला तो भी उन्होंने अपने कदम पीछे नहीं खींचे। उन्होंने मरीजों की सेवा के लिए अपने परिवार का त्याग कर दिया। इस दौरान लिनी ने अपने पति को एक पत्र लिखा।

यह भी पढ़ें- Nipah virus: दुनिया की 10 सबसे खतरनाक बीमारियों में शामिल है NiV

इस बीच केरल के स्वास्थ्य और समाज कल्याण मंत्री केके शैलजा ने कहा है कि सरकार नर्स लिली के मामले को गंभीरता से लेगी और उनके परिवार की सभी संभव आर्थिक मदद देगी। 

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :निपाह वायरसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत