लाइव न्यूज़ :

दलाई लामा को तिब्बत से भगाने में मदद करने वाले आखिरी जिंदा बचे भारतीय सैनिक का निधन

By विनीत कुमार | Updated: December 31, 2021 19:54 IST

दलाई लामा को सुरक्षित भारत पहुंटाने में मदद करने वाले सैनिकों में आखिरी जिंदा बचे सदस्य का निधन हो गया है। भारत लाने वाले सैनिक दल के सदस्य नरेन चंद्र दास का निधन सोमवार को हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देदलाई लामा को तिब्बत से 1959 में सुरक्षित भारत लाने वाले भारतीय सैनिकों के दल के सदस्य थे नरेन चंद्र दासनरेन चंद्र दास उस समय केवल 22 साल के थे, 85 साल की उम्र में हुआ निधन।

धर्मशाला: दलाई लामा को तिब्बत से 1959 में सुरक्षित भगाकर निकालने के सौनिकों के छोटे से दल में आखिरी जिंदा बचे सदस्य का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके पूर्व रेजिमेंट ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। नरेन चंद्र दास का निधन सोमवार को असम में हुआ।

तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा तब हिमालय के पहाड़ी रास्तों से 13 दिन चलने के बाद चीनी सैनिकों से छुपते हुए भारत पहुंचे थे। वहीं, उन्हें बचाकर भारत लाने वाले सैनिक दल के सदस्य नरेन चंद्र दास उस समय केवल 22 साल के थे और भारतीय सेना के सबसे पुराने अर्धसैनिक बल असम राइफल्स के साथ अपना प्रशिक्षण पूरा किया था।

तिब्बत से अरुणाचल प्रदेश पहुंचे थे दलाई लामा

दलाई लामा तब नरेन चंद्र दास और छह अन्य सैनिकों के साथ 31 मार्च, 1959 को अरुणाचल प्रदेश के लुमला पहुंचे। दास ने पिछले साल स्थानीय मीडिया के साथ एक इंटरव्यू में बताया था कि जब दलाई लामा घोड़े पर सवार होकर पहाड़ी रास्तों पर थे तब सैनिकों ने कैसे उन्हें सुरक्षित पहुंचाने में मदद की।

नरेन चंद्र दास 2017 में दलाई लामा से मिले थे। पिछले करीब 60 साल में ये उनकी पहली मुलाकात थी। उस समय दलाई लामा ने नरेन दास से कहा, 'आपके चेहरे को देखते हुए अब मुझे अहसास हो रहा है कि मैं भी जरूर बहुत बूढ़ा हो गया हूं।'

एक साल बाद दास को धर्मशाला में भी आमंत्रित किया गया जहां दलाई लामा ने भारत सरकार से अनुमति लेकर एक निर्वासित तिब्बती सरकार की स्थापना की थी। दास ने पिछले साल कहा था, 'मैं अपने परिवार के साथ गया था और उन्होंने मुझे वहां गले लगाया। उन्होंने मुझे एक स्मृति चिन्ह भी दिया था। मैं अपनी मुलाकात को कभी नहीं भूलूंगा।'

टॅग्स :दलाई लामाचीनअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह