लाइव न्यूज़ :

Land-for-jobs case: 30 आरोपियों पर मुकदमा चलाने की मंजूरी?, जमीन के बदले नौकरी केस में जानें अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2024 19:58 IST

Land-for-jobs case against Lalu Prasad: 18 मई, 2022 को लालू प्रसाद और उनकी पत्नी, दो बेटियों, अज्ञात सरकारी अधिकारियों और निजी व्यक्तियों सहित 15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Open in App
ठळक मुद्देLand-for-jobs case against Lalu Prasad: एजेंसी ने शेष दस्तावेज प्राप्त करने के लिए और समय दिये जाने का अनुरोध करते हुए ये दलीलें दीं।Land-for-jobs case against Lalu Prasad: लोक सेवक के खिलाफ मुकदमा चलाने के संबंध में मंजूरी का अब भी इंतजार है।Land-for-jobs case against Lalu Prasad: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रेलवे के पश्चिम मध्य क्षेत्र में ग्रुप-डी की नियुक्तियों से संबंधित है।

Land-for-jobs case against Lalu Prasad: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद से जुड़े कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाले से संबंधित एक मामले में 30 आरोपियों पर मुकदमा चलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से प्राप्त आवश्यक मंजूरी मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष दाखिल की। सीबीआई ने 20 सितंबर को विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने को सूचित किया था कि उसने मामले में प्रसाद पर मुकदमा चलाने के लिए मंजूरी प्राप्त कर ली है। उसने अदालत को बताया कि एक लोक सेवक के खिलाफ मुकदमा चलाने के संबंध में मंजूरी का अब भी इंतजार है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने शेष दस्तावेज प्राप्त करने के लिए और समय दिये जाने का अनुरोध करते हुए ये दलीलें दीं। न्यायाधीश ने दस्तावेजों को रिकार्ड पर ले लिया और सीबीआई को 23 दिसंबर तक मंजूरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, जब अदालत मामले की सुनवाई करेगी। अधिकारियों के अनुसार, यह मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रेलवे के पश्चिम मध्य क्षेत्र में ग्रुप-डी की नियुक्तियों से संबंधित है।

यह नियुक्ति लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान की गई थी। इन नियुक्तियों के बदले में, जिनकी नियुक्ति की गई उनके द्वारा राजद प्रमुख के परिवार या सहयोगियों के नाम पर भूखंड उपहार में दिए गए या हस्तांतरित किए गए। एजेंसी ने 18 मई, 2022 को प्रसाद और उनकी पत्नी, दो बेटियों, अज्ञात सरकारी अधिकारियों और निजी व्यक्तियों सहित 15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

टॅग्स :सीबीआईलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस