लाइव न्यूज़ :

जमानत मिलने के बाद भी मुश्किल में लालू प्रसाद यादव, एक बार फिर जा सकते हैं जेल, पढ़िए क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 17, 2021 20:50 IST

Lalu Yadav News, Lalu Yadav latest News today, Lalu Prasad yadav news: अदालत ने लालू प्रसाद को पांच-पांच लाख रुपए जुर्माना राशि जमा करने और 1-1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने लालू प्रसाद की सात साल सजा मानते हुए उसकी आधी सजा को पूरा माना है।लालू प्रसाद यादव को तीन मामलों में पहले ही झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी थी।चार मामलों में जमानत के बाद भी लालू की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं।

Lalu Yadav News, Lalu Yadav latest News today, Lalu Prasad yadav news: चारा घोटाला के चार मामलों में जमानत मिलने के बाद भी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। चारा घोटाले के सबसे बड़े और पांचवें डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में रांची की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई चल रही है। इस मामले में भी लालू के खिलाफ कभी भी फैसला आ सकता है। ऐसे में वह एक बार फिर जेल जा सकते हैं।

बता दें कि चारा घोटाले से जुडे अभीतक कुल चार मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को तीन मामलों में पहले ही झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी थी। सिर्फ दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में इन्हें जमानत नहीं मिली थी। 

आज हाईकोर्ट ने इन्हें इस मामले में भी जमानत दे दी। इन्हें चाईबासा के दो मामले और देवघर के एक मामले में जमानत पहले ही मिल चुकी थी। लेकिन इन चारों मामलों में जमानत के बाद भी लालू की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। 

फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर तो आ जायेंगे, लेकिन चारा घोटाले के सबसे बडे और पांचवें डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में रांची की विशेष सीबीआइ अदालत में सुनवाई चल रही है। इस मामले में भी लालू के खिलाफ किसी भी वक्त फैसला आ सकता है और उन्हें एक बार फिर जेल जाना पड़ सकता है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो