लाइव न्यूज़ :

'भगवान से प्रार्थना है कि इन लोगों को बेटा-बेटी दें', पीएम मोदी के परिवारवाद पर बयान के बाद लालू का आया जवाब, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: February 11, 2022 19:35 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल में राजनीति में 'परिवारवाद' को लेकर दिए गए बयान के बाद लालू प्रसाद यादव ने जवाब दिया है। लालू यादव ने नीतीश कुमार का भी जिक्र किया जिनका नाम पीएम ने लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव ने पत्रकारों से कहा- मोदी और नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी नहीं है तो मैं क्या करूं।लालू ने कहा कि वे चाहेंगे कि भगवान सभी को औलाद दे और सबका बेटा राजनीति में आये। लालू ने नीतीश कुमार का नाम लेते हुए कहा कि उनका बेटा चुनाव लड़ने लायक नहीं है और वह दूसरी राह पर है।

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सबसे बड़ा समाजवादी नेता कहे जाने के बाद सूबे में सियासत फिर तेज हो गई है. इस मुद्दे पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार का बेटा राजनीति में आना नहीं चाहता है, इसलिए नीतीश अपने बेटे को राजनीति में नहीं ला पाये. उन्होंने कहा, 'मोदी और नीतीश का उत्तराधिकारी नहीं है तो मैं क्या करूं?'

लालू ने कहा कि नीतीश का बेटा चुनाव लड़ने लायक ही नहीं है. वह पूरी तरह से दूसरी राह पर है. जबकि नरेंद्र मोदी की कोई औलाद ही नहीं तो कौन दिखेगा मंच पर? उन्होंने कहा कि मैं तो चाहूंगा कि भगवान  इन सभी को औलाद दें  और सबका बेटा राजनीति में आये. राजद प्रमुख ने कहा कि जिनका परिवार ही नहीं है वो परिवारवाद क्या करेंगे? 

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने बुधवार को कहा था, 'मैं समाज के लिए काम कर रहा हूं। जब मैं नकली समाजवाद कहता हूं, तो वह 'परिवारवाद' है। क्या आपको लोहिया का परिवार कहीं दिखाई देता है? वह भी समाजवादी थे, क्या आप जॉर्ज फर्नांडीस के परिवार को देखते हैं? वह भी एक समाजवादी थे। नीतीश बाबू हमारे साथ काम कर रहे हैं, वह भी समाजवादी हैं। क्या आप उनके परिवार को देखते हैं?'

पीएम मोदी ने साथ ही कहा, 'जब एक पार्टी को एक परिवार द्वारा पीढ़ियों तक चलाया जाती है, तो केवल परिवारवाद होता है, गतिशीलता नहीं रहती। जम्मू-कश्मीर से अगर शुरू करें जहां दो अलग-अलग परिवारों द्वारा संचालित दो पार्टियां हैं, आप हरियाणा, झारखंड, यूपी और तमिलनाडु में भी ऐसी ही समान प्रवृत्ति देख सकते हैं। वंशवाद की राजनीति लोकतंत्र की सबसे बड़ी दुश्मन है।'

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब