लाइव न्यूज़ :

लालू यादव ने नीतीश सरकार पर बोला करारा हमला, कहा- आश्रय गृहों में जो हुआ वो अमानवीय और भयानक है

By भाषा | Updated: February 26, 2019 01:42 IST

लालू ने सोमवार को ट्वीट कर कहा 'सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद बिहार के आश्रय घरों में जो कुछ भी हो रहा है वह पूरी तरह से अमानवीय और भयानक है।

Open in App

राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने बिहार में बालिका गृहों में कथित कुव्यवस्था को लेकर प्रदेश की नीतीश सरकार पर प्रहार करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बावजूद प्रदेश के आश्रय गृहों में जो कुछ भी हो रहा है वह पूरी तरह से अमानवीय और भयानक है।

लालू ने सोमवार को ट्वीट कर कहा 'सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद बिहार के आश्रय घरों में जो कुछ भी हो रहा है वह पूरी तरह से अमानवीय और भयानक है। गरीब मासूम बच्चियों के साथ लगातार दुर्व्यवहार, उत्पीड़न, मारपीट और बलात्कार हो रहे हैं। अगर नीतीश सरकार उच्चतम न्यायालय की नहीं सुन रही है तो वे और किसकी सुनेंगे'? उल्लेखनीय है मुज़फ़्फ़रपुर शहर स्थित एक बालिका गृह जहां लड़कियों का यौन शोषण किए जाने का मामला पिछले साल प्रकाश में आया था, की जांच सीबीआई उच्चतम न्यायालय की निगरानी में कर रही है।बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और लालू के छोटे पुत्र तेजस्वी ने आज ट्वीट कर आरोप लगाया 'मुज़फ़्फ़रपुर बलात्कार कांड की पीड़ित और गवाह लड़कियाँ भागी नहीं थी जैसा मैंने कहा था उन्हें एक साज़िश के तहत भगाने की पटकथा लिखी गयी है ताकि सत्ता शीर्ष पर बैठे सफ़ेदपोशों को बचाया जा सके। कौन है वो बड़ा नेता और अधिकारी जो लड़कियों का शोषण करता था'? इस मामले की जांच कर रहे पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुनिल कुमार ने अपनी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंप दी है।बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वार पांडेय ने आज कहा कि उन्हें जो जानकारी दी गयी है उसके अनुसार लडकियों के उक्त बालिका गृह की खिडकियों के जरिए भागने की जो बात बतायी गयी उसमें सच्चाई नहीं प्रतीत होती है । ऐसा लगता है कि जरूर किसी न किसी पदाधिकारी की मिलीभगत से बालिका गृह के मुख्यद्वार से लडकियां निकाली गयीं।उन्होंने कहा कि हम पूरी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं और उसका अध्ययन कर समाज कल्याण विभाग को बताएंगे और कार्रवाई करना उनके हाथ में है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब