लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद के छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव की शादी, लाल जोड़े में दुल्हन, पहली तस्वीर वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 9, 2021 16:49 IST

शादी के बंधन में बधने की खबर आने पर राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दिखी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में अपनी होने वाली जीवनसंगनी से सगाई की हैं।राजद सुप्रीमो के परिवार के सभी सदस्य सगाई के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।हम उत्साहित हैं। लालू-राबड़ी के नौ बच्चों में से केवल तेजस्वी ही बचे हैं शादी के लिए।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज शादी कर ली। दोनों एक-दूसरे को 6 साल से जानते हैं। दुल्हन तेजस्वी की स्कूली दोस्त बताई जाती है।एयरहोस्टेस रहीं एलेक्सिस से शादी की। 

बहन मीसा भारती के फार्महाउस पर शादी हुई। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी यादव के बेटे तेजस्वी यादव की पत्नी के साथ पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। समारोह गुरुवार को यादव के रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई। 

शादी के बंधन में बधने की खबर आने पर राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दिखी। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री (32) तेजस्वी बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपनी होने वाली जीवनसंगनी से सगाई की हैं।

राजद सुप्रीमो के परिवार के सभी सदस्य सगाई के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। मनेर विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक और राज्य के पार्टी मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा, ‘‘हम उत्साहित हैं। लालू-राबड़ी के नौ बच्चों में से केवल तेजस्वी ही बचे हैं शादी के लिए।’’

वीरेंद्र ने लड्डू बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की। उनका विधानसभा क्षेत्र लड्डु के लिये प्रसिद्ध है। वीरेंद्र ने जोर देकर कहा, ‘‘सगाई के बाद हम एक भव्य शादी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पूरा बिहार अपने प्रिय नेता की खुशी के क्षण में शामिल होना चाहेगा।’’

टॅग्स :आरजेडीतेजस्वी यादवबिहारदिल्लीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?