लालू प्रसाद के छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव की शादी, लाल जोड़े में दुल्हन, पहली तस्वीर वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 9, 2021 03:59 PM2021-12-09T15:59:46+5:302021-12-09T16:49:15+5:30

शादी के बंधन में बधने की खबर आने पर राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दिखी।

lalu prasad yadav son tejashwi yadav engagement rjd delhi bihar patna rabri devi | लालू प्रसाद के छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव की शादी, लाल जोड़े में दुल्हन, पहली तस्वीर वायरल

वीरेंद्र ने लड्डू बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की। उनका विधानसभा क्षेत्र लड्डु के लिये प्रसिद्ध है।

Highlightsदिल्ली में अपनी होने वाली जीवनसंगनी से सगाई की हैं।राजद सुप्रीमो के परिवार के सभी सदस्य सगाई के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।हम उत्साहित हैं। लालू-राबड़ी के नौ बच्चों में से केवल तेजस्वी ही बचे हैं शादी के लिए।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज शादी कर ली। दोनों एक-दूसरे को 6 साल से जानते हैं। दुल्हन तेजस्वी की स्कूली दोस्त बताई जाती है।एयरहोस्टेस रहीं एलेक्सिस से शादी की। 

बहन मीसा भारती के फार्महाउस पर शादी हुई। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी यादव के बेटे तेजस्वी यादव की पत्नी के साथ पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। समारोह गुरुवार को यादव के रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई। 

शादी के बंधन में बधने की खबर आने पर राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दिखी। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री (32) तेजस्वी बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपनी होने वाली जीवनसंगनी से सगाई की हैं।

राजद सुप्रीमो के परिवार के सभी सदस्य सगाई के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। मनेर विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक और राज्य के पार्टी मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा, ‘‘हम उत्साहित हैं। लालू-राबड़ी के नौ बच्चों में से केवल तेजस्वी ही बचे हैं शादी के लिए।’’

वीरेंद्र ने लड्डू बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की। उनका विधानसभा क्षेत्र लड्डु के लिये प्रसिद्ध है। वीरेंद्र ने जोर देकर कहा, ‘‘सगाई के बाद हम एक भव्य शादी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पूरा बिहार अपने प्रिय नेता की खुशी के क्षण में शामिल होना चाहेगा।’’

Web Title: lalu prasad yadav son tejashwi yadav engagement rjd delhi bihar patna rabri devi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे