लालू प्रसाद यादव नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अब्दुल बारी सिद्दीकी को सौंप सकते हैं कमान, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Published: November 18, 2022 03:46 PM2022-11-18T15:46:05+5:302022-11-18T15:50:21+5:30

बिहार में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की नाराजगी के बाद जारी ऊहापोह की स्थिति के बाद अब यह लगभग हो गया है कि अब्दुल बारी सिद्दीकी पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष होंगे।

Lalu Prasad Yadav may hand over the command to Abdul Bari Siddiqui as the new state president | लालू प्रसाद यादव नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अब्दुल बारी सिद्दीकी को सौंप सकते हैं कमान, जानें मामला

लालू प्रसाद यादव नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अब्दुल बारी सिद्दीकी को सौंप सकते हैं कमान, जानें मामला

Highlightsकहा जा रहा है कि लालू यादव की ओर से जगदानंद सिंह को मनाने की हरसंभव कोशिश की गई, लेकिन वे इस पद पर रहने के लिए तैयार नहीं हैं।इसके बाद कोई विकल्प बचता नही देख लालू यादव ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने का मन बना लिया है।ऐसे में माना जा रहा है कि 24 नवंबर से पहले ही उनके नाम की अधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

पटना: बिहार में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की नाराजगी के बाद जारी ऊहापोह की स्थिति के बाद अब यह लगभग हो गया है कि अब्दुल बारी सिद्दीकी पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष होंगे। चर्चाओं पर गौर करें तो सिंगापुर जाने से पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव नए प्रदेश अध्यक्ष को उनकी कुर्सी सौंपकर जाएंगे। इसके लिए उन्होंने अब्दुल बारी सिद्दीकी का नाम तय कर दिया है। 

इस तरह से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे जगदानंद सिंह का पद से हटना तय हो चुका है। राजद सूत्रों के अनुसार अब्दुल बारी सिद्दीकी ही अगले प्रदेश अध्यक्ष होंगे। पार्टी में प्रधान महासचिव का जिम्मा लालू यादव के बेहद खास और करीबी भोला यादव को दिया जाने वाला है। बताया जा रहा है कि सिद्दीकी दो बार दिल्ली जा चुके हैं। लालू यादव से उनकी गंभीर मंत्रणा भी हुई है। 

ऐसे में माना जा रहा है कि 24 नवंबर से पहले ही उनके नाम की अधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। बता दें कि लगभग 47 दिनों से राजद की तमाम गतिविधियों से जगदानंद सिंह दूर रहे हैं। जिस तरह उन्होंने बेटे सुधाकर सिंह के मंत्री पद से हटने के बाद पार्टी से दूरी बनाई उसके बाद से ही यह कयास लगाते जा रहे थे कि वह प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ सकते हैं और अब यह साफ भी हो गया है।

कहा जा रहा है कि लालू यादव की ओर से जगदानंद सिंह को मनाने की हरसंभव कोशिश की गई, लेकिन वे इस पद पर रहने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके बाद कोई विकल्प बचता नही देख लालू यादव ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने का मन बना लिया है।

Web Title: Lalu Prasad Yadav may hand over the command to Abdul Bari Siddiqui as the new state president

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे