लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव को नहीं मिली राहत, झारखंड कोर्ट अगले हफ्ते करेगा जमानत याचिका पर सुनवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2019 15:23 IST

लिहाजा एक मामले में बेल मिल जाने के बाद भी वो जेल से बाहर नहीं निकल पाएंगे. जेल से बाहर आने के लिए उन्हें अन्य 2 मामलों में भी बेल लेना होगा. 

Open in App

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई एक सप्ताह के लिए टल गई है. आज चारा घोटाले में सुनवाई के दौरान जस्टिस एके सिंह की अदालत ने प्रार्थी को अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है. जबकि सीबीआई की ओर से पहले ही कोर्ट में इसपर जवाब दाखिल कर दिया गया है. बता दें कि देवघर कोषागार मामले में लालू प्रसाद यादव की ओर से जमानत याचिका दायर की गई है.

बताया जाता है कि लालू यादव की ओर से चारा घोटाले के एक ही मामले में जमानत याचिका दायर की गई है. अन्य दो मामलों में यह दायर नहीं की गई है. लिहाजा एक मामले में बेल मिल जाने के बाद भी वो जेल से बाहर नहीं निकल पाएंगे. जेल से बाहर आने के लिए उन्हें अन्य 2 मामलों में भी बेल लेना होगा. 

हालांकि अगर उन्हें देवघर मामले में बेल मिल जाती है तो थोडी राहत जरूर मिलेगी. आगे अन्य 2 मामलों में बेल के लिए रास्ता आसान हो जाएगा. यहां बता दें कि लालू यादव की ओर से देवघर कोषागार मामले में जमानत याचिका दायर की गई है. इस याचिका पर पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने सीबीआई को अपना जवाब पेश करने को कहा था. 

हाईकोर्ट के आदेश के अनुरूप सीबीआई की ओर से अदालत में जवाब पेश कर दिया गया है. देवघर कोषागार मामले में सीबीआई की अदालत से लालू प्रसाद यादव को साढे तीन साल की सजा मिली है. इसमें आधी से अधिक सजा वह काट चुके हैं. इसी को आधार बनाकर उन्होंने अदालत से जमानत की मांग की है. 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल