लाइव न्यूज़ :

जांच के घेरे में लालू परिवार, ईडी ने छापेमारी के दौरान तेजस्वी यादव समेत उनकी बहनों के घर से 70 लाख कैश और कई किलो सोने के गहने किए जब्त

By अंजली चौहान | Updated: March 11, 2023 12:13 IST

गौरतलब है कि ईडी ने दिल्ली में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास सहित राष्ट्रीय राजधानी, एनसीआर, पटना, रांची और मुंबई में 24 स्थानों पर छापेमारी की थी।

Open in App

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार के परिवार पर शिकंजा कसता ही जा रहा है। ईडी द्वारा लालू यादव के बेटे और बेटियों के आवासों पर छापेमारी की गई और कई लाख नकद बरामद किए गए हैं।

शुक्रवार को की गई छापेमारी में ईडी ने तेजस्वी यादव और उनकी बहनों के परिसरों से 70 लाख रुपये नकद और 1.5 किलोग्राम सोने के आभूषण, 540 ग्राम सोना बुलियन और 900 अमेरिकी डॉलर सहित विदेशी मुद्रा बरामद की है। 

गौरतलब है कि ईडी ने दिल्ली में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास सहित राष्ट्रीय राजधानी, एनसीआर, पटना, रांची और मुंबई में 24 स्थानों पर छापेमारी की थी। लालू यादव की तीन बेटियों रागिनी, चंदा और हेमा यादव और लालू के करीबी माने जाने वाले राजद के पूर्व विधायक अबू दोजाना के घरों पर शुक्रवार को छापेमारी की थी। 

केंद्रीय एजेंसी ने गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता जितेंद्र यादव के आवास की भी तलाशी ली। दरअसल, जितेंद्र यादव लालू यादव के दामाद है और रागिनी यादव के पति हैं।

दरअसल, मामला बिहार में बतौर रेल मंत्री रहे लालू यादव के रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन लेने का आरोप है। केंद्रीय जांच एजेंसियों के मुताबिक, उन्होंने अपने परिवार और करीबियों के नाम कई एकड़ की जमीने लिखवाई थी।

इस मामले में ईडी ने दिल्ली स्थित न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में तेजस्वी यादव के घर पर छापा मारा, इस दौरान वह घर में ही मौजूद थे। ईडी द्वारा छापेमारी के बाद अब तेजस्वी यादव और उनके परिवार की मुश्किले बढ़ सकती है। छापेमारी के दौरान ईडी ने कई घंटों तक उनकी पत्नी से पूछताछ की थी। 

बता दें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने शनिवार यानी आज बिहार के डिप्टी सीएम को कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए समन भेजा है। हालांकि, तेजस्वी यादव आज पेश नहीं होंगे।

उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी की तबीयत का हवाला देते हुए सीबीआई दफ्तर में पेश होने से इनकार कर दिया है। तेजस्वी यादव आज पत्नी से मिलने अस्पताल जाएंगे जो कि एक निजी अस्पताल में भर्ती है। मालूम हो कि कल ईडी द्वारा घंटों पूछताछ के बाद तेजस्वी की पत्नी बीपी के कारण बेहोश हो गई थी। बता दें कि ये दूसरी बार है जब सीबीआई ने तेजस्वी यादव को समन भेजा है इससे पहले 4 मार्च को समन भेजा गया था। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवलालू यादव की बहनबिहारआरजेडीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप