लाइव न्यूज़ :

ललित मोदी ने तो वसुंधरा राजे के बेटे के बैंक खाते में 10 करोड़ डालेः राहुल गांधी

By अनुभा जैन | Updated: December 1, 2018 14:40 IST

राहुल गांधी तीन दिन की राजस्‍थान यात्रा पर हैं। इस दौरान वे ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। जानिए, उन्होंने भीलवाड़ा रैली में क्या-क्या कहा-

Open in App
ठळक मुद्देबेरोजगारी और किसानों का अच्छा भविष्य, यह दो विकराल समस्यायें हैं जिनसे आज हमारा देश जूझ रहा हैराहुल ने मोदी सरकार पर गुस्सा जाहिर करते हुये कहा कि जहां हिंदुस्तान की जनता सरकार के नोटबंदी के कदम के बारे में जानना चाहती है मोदी कहते हैं तुम पकौड़े बनाओ।राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार बनती है तो 10 दिन के भीतर किसानों का ऋण माफ कर दिया जायेगा। 

बेरोजगारी और किसानों का अच्छा भविष्य, यह दो विकराल समस्यायें हैं जिनसे आज हमारा देश जूझ रहा है और मोदी सरकार कुछ नहीं कर सकी है। हाल ही में चार युवाओं ने बेरोजगारी से हताश हो राजस्थान में आत्महत्या की, जो सीधा वसुंधरा सरकार को यह पैगाम देता है कि युवाओं का भविष्य देश में खतरे में है। यह कहना था कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जो भीलवाड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

राहुल ने बेरोजगारी विषय पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुये हमला बोला। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को मन की बात की जगह जनता के मन की बात यानि युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों को सुनना चाहिये और इस दिशा में कुछ करना चाहिये। राहुल ने कहा कि जहां भारत 400 लेागों को रोजगार देता है वहीं चाइना 4000 लोगों को रोजगार देता है। 

राहुल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की जीएसटी व नोटबंदी से आज भीलवाड़ा जो कपड़ा उद्योग में राजस्थान का अग्रणी जिला है। आज नोटबंदी के चलते कितनी कपड़ा यूनिट भारी नुकसान में हैं और बंद होने के कगार पर हैं इस नोटबंदी की वजह से।

लोगों का पैसा बैंक में जमा करवाकर नीरव मोदी, मेहुल चैकसी, विजय माल्या अनिल अंबानी जैसे भ्रष्ट उद्योगपतियों की जेब में गया जिसे लेकर वे विदेश फरार हो गये। ललित मोदी ने तो वसुंधरा राजे के बेटे के बैंक खाते में 10 करोड़ डाले। राफेल घोटाला किसी से छिपा नहीं है। कितने ही तरीकों से मोदी सरकार ने जनता को छला है।

राहुल ने मोदी सरकार पर गुस्सा जाहिर करते हुये कहा कि जहां हिंदुस्तान की जनता सरकार के नोटबंदी के कदम के बारे में जानना चाहती है मोदी कहते हैं तुम पकौड़े बनाओ। यानि चाइना तो हर उत्पाद बना कर आगे बढ़ता जा रहा है और भारत के युवा पकौड़ा बनायें।

राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार बनती है तो 10 दिन के भीतर किसानों का ऋण माफ कर दिया जायेगा। अगर भाजपा 3 लाख 50 करोड़ का कुछ गिने चुने लोगों का कर्जा माफ कर सकती है तो हम किसानों का ऋण माफी के साथ खेतों के पास फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगायेंगे। यानि इन खेतों को इंटरनेशनल व घरेलू बाजार से जोड़ा जायेगा। हर घंटे छोटे व्यापारियों के लिये बैंक के दरवाजे खोलेंगे।

राहुल ने आगे कहा कि रोजगार बढ़ेगा और इस तरह का सेटअप लगाया जायेगा कि उच्चस्तरीय सरकारी विश्वविद्यालयों में जनता का पैसा लगे और जनता के बच्चे कम पैसे में बेहतरीन शिक्षा प्राप्त करें।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना