बिहार में ललन सिंह और सुशील मोदी कर रहे हैं एक-दूसरे पर शब्दबाण का प्रहार

By एस पी सिन्हा | Published: September 27, 2022 05:42 PM2022-09-27T17:42:26+5:302022-09-27T17:42:26+5:30

ललन सिंह ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा, सुशील मोदी, आपकी खबर मैंने देखी, जिसमें आप बता रहे हैं कि नीतीश जी को सोनिया गांधी जी छोड़ने आईं या नहीं, उनके साथ फोटो शेयर किया या नहीं? लगता है आज तक आप छात्र नेता से राजनेता बन ही नहीं पाए।

Lalan Singh vs Sushil kumar modi in bihar | बिहार में ललन सिंह और सुशील मोदी कर रहे हैं एक-दूसरे पर शब्दबाण का प्रहार

बिहार में ललन सिंह और सुशील मोदी कर रहे हैं एक-दूसरे पर शब्दबाण का प्रहार

Highlightsललन सिंह ने भाजपा नेता से कहा- आपकी पदावनति हो रही है और आपको फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा हैसुशील मोदी ने पलटवार करते हुए कहा- नीतीश कुमार बहुत जल्द आपको राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटाकर मुंगेर का जिलाध्यक्ष बनाने जा रहे हैं

पटना: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी के बीच जारी वार और पलटवार का दौर थमने का नाम नही ले रहा है। इसी क्रम में ललन सिंह ने एकबार फिर से सुशील मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि हम चाहते थे कि आपकी कुछ प्रोन्नति हो जाए, लेकिन आपकी पदावनति हो रही है और आपको फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है।

ललन सिंह ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है, सुशील मोदी, आपकी खबर मैंने देखी, जिसमें आप बता रहे हैं कि नीतीश जी को सोनिया गांधी जी छोड़ने आईं या नहीं, उनके साथ फोटो शेयर किया या नहीं? लगता है आज तक आप छात्र नेता से राजनेता बन ही नहीं पाए। खैर हम लोग तो चाहते थे कि तिरस्कृत के बजाय आपकी कुछ प्रोन्नति हो जाए। लेकिन सुन रहें हैं कि आपकी पदावनति हो रही है, फिर से आपको प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है। जो कि आप 15 साल पहले थे। वाकई आप दया के ही पात्र हैं! 

इसपर सुशील मोदी ने ललन सिंह पर बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने ललन सिंह को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कह दिया है कि वे नीतीश कुमार से बच कर रहें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुत जल्द उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटाकर मुंगेर का जिलाध्यक्ष बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में ऐसी कोई परिपाटी नहीं है कि 17 साल के बाद किसी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए। 

उन्होंने कहा कि वे साल 2005 में बिहार भाजपा के अध्यक्ष थे। ऐसा कोई कारण नहीं है कि पार्टी उन्हें 17 साल के बाद फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाएगी। सुशील मोदी ने कहा कि ललन सिंह के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए उल जलूल बातों को प्रचारित कर रहे हैं।

दरअसल, ललन सिंह और सुशील मोदी के बीच ये पहली लड़ाई नहीं है। इससे पहले भी कई बार ये दोनों नेता एक दूसरे पर हमला बोल चुके हैं। इससे पहले ललन सिंह ने सुशील मोदी के सामने सवालों का एक बड़ा लिस्ट रख दिया था और उन्हें इसका जवाब देने को कहा था तो वहीं, इसके जवाब में सुशील मोदी ने भी ललन सिंह को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया था।

Web Title: Lalan Singh vs Sushil kumar modi in bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे