लाइव न्यूज़ :

आडवाणी ने दिल्ली विधानसभा का निमंत्रण स्वीकारा तो BJP में मची खलबली, बाद में लिया नहीं शामिल होने का फैसला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 13, 2018 04:32 IST

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी शनिवार को दिल्ली विधानसभा के रजत जयंती समारोह में निजी कारणों से भाग नहीं ले पायेंगे।

Open in App

दिल्ली विधानसभा की रजत जयंती में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के हिस्सा लेने के लिए स्वीकृति देने पर दिल्ली भाजपा के कुछ नेताओं ने आपत्ति जताई है। विधानसभा में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) का प्रभुत्व है। कई नेताओं ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा कि आडवाणी को कार्यक्रम से अलग रहना चाहिए।

इसके कुछ देर बाद दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी शनिवार को दिल्ली विधानसभा के रजत जयंती समारोह में निजी कारणों से भाग नहीं ले पायेंगे। गोयल ने आडवाणी को दिल्ली विधानसभा की पहली बैठक की 25 वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया था। 

गोयल ने बुधवार को देर रात कहा, ‘‘आडवाणी जी के निजी सहायक ने मुझे बताया है कि वह निजी कारणों से इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे।’’ दिल्ली भाजपा नेताओं के एक वर्ग ने आडवाणी द्वारा कथित रूप से यह निमंत्रण स्वीकार किये जाने पर आपत्ति जताई थी। 

दिल्ली भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया, ‘‘आप के नेता और खासकर उनके प्रमुख अरविंद केजरीवाल लगभग हर प्लेटफॉर्म से अपना एजेंडा आगे बढ़ाते हैं। इस मामले में आडवाणी अनजाने में उनका ‘टूल’ बन जाएंगे।’’ दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष ने सदन की पहली बैठक की 25वीं जयंती पर आडवाणी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था।

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बताया था कि 15 दिसम्बर को होने वाले कार्यक्रम के लिए आडवाणी ने उनके निमंत्रण को स्वीकार कर लिया।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मामले में पार्टी नेताओं की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा कि आडवाणी को कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि इससे वह आप सरकार की ‘‘नकारात्मकता’’ को खत्म कर सकेंगे। तिवारी ने कहा, ‘‘केजरीवाल का दृष्टिकोण नकारात्मक है। मैं जानता हूं कि उन्होंने आडवाणी को सकारात्मक नजरिये से निमंत्रण नहीं दिया है, फिर भी उन्हें वहां जाना चाहिए।’’ 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्लीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह