लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा: राहुल गांधी ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, अजय मिश्रा की कैबिनेट से बर्खास्तगी की मांग की

By विशाल कुमार | Updated: October 13, 2021 13:07 IST

मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमने राष्ट्रपति को बताया कि आरोपी के पिता गृह राज्यमंत्री हैं और उन्हें उनके पद से हटाया जाना चाहिए क्योंकि उनके पद पर रहते हुए पारदर्शी जांच संभव नहीं है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राष्ट्रपति ने हमें भरोसा दिलाया कि वह खुद आज सरकार के साथ इस मामले को उठाएंगे.

Open in App
ठळक मुद्देराहुल और प्रियंका गांधी ने पीड़ितों से मिलने के बाद राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा था.राष्ट्रपति से सुप्रीम कोर्ट के दो मौजूदा जजों से जांच कराने की मांग की.राष्ट्रपति ने सरकार के साथ इस मामले को उठाने का भरोसा दिलाया.

नई दिल्ली: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के पांच सदस्यीय दल ने आज केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग करते हुए बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की.

मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमने राष्ट्रपति को बताया कि आरोपी के पिता गृह राज्यमंत्री हैं और उन्हें उनके पद से हटाया जाना चाहिए क्योंकि उनके पद पर रहते हुए पारदर्शी जांच संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हमने राष्ट्रपति से सुप्रीम कोर्ट के दो मौजूदा जजों से जांच कराने की मांग की.

कांग्रेस दल का हिस्सा प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राष्ट्रपति ने हमें भरोसा दिलाया कि वह खुद आज सरकार के साथ इस मामले को उठाएंगे.

कांग्रेस के इस पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद शामिल थे.

बता दें कि, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने लखीमपुर खीरी का दौरा करके पीड़ितों से मिलने के बाद राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा था. उस दौरान प्रियंका गांधी को एक दिन हिरासत में भी रहना पड़ा था.

गौरतलब है कि किसानों का एक समूह उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की यात्रा के खिलाफ तीन अक्टूबर को प्रदर्शन कर रहा था, तभी लखीमपुर खीरी में एक एसयूवी (कार) ने चार किसानों को कथित तौर पर कुचल दिया.

इससे गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के दो कार्यकर्ताओं और एक चालक की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी, जबकि हिंसा में एक स्थानीय पत्रकार की भी मौत हो गई थी.

तिकोनिया थानाक्षेत्र में हुई इस घटना में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. आशीष मिश्रा फिलहाल पुलिस हिरासत में है.

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाकांग्रेसराहुल गांधीPriyanka Gandhi Vadraकिसान आंदोलनमोदी सरकाररामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब