लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा: कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा, राहुल गांधी करेंगे सात सदस्यीय दल का नेतृत्व

By विशाल कुमार | Updated: October 10, 2021 13:15 IST

पत्र में लिखा गया है कि लखीमपुर खीरी में दिन दहाड़े किसानों की हत्या की दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्राथमिकता के आधार पर माननीय राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा, ताकि उन्हें तथ्यों का ज्ञापन दिया जा सके.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी के इस दल का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे.राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहले ही लखीमपुर खीरी का दौरा करके पीड़ितों से मिल चुके हैं.उत्तर प्रदेश पुलिस ने आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

नई दिल्ली: लखीमपुर खीरी हिंसा पर कांग्रेस ने एक विस्तृत और तथ्यात्मक ज्ञापन सौंपने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने का समय मांगा है.

कांग्रेस पार्टी के इस दल का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे जिसमें कुल सात सदस्य शामिल रहेंगे. इस दल में राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, एके एंटनी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, केसी वेणुगोपाल व अधीर रंजन चौधरी शामिल रहेंगे.

पत्र में लिखा गया है कि लखीमपुर खीरी में दिन दहाड़े किसानों की हत्या की दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्राथमिकता के आधार पर माननीय राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा, ताकि उन्हें तथ्यों का ज्ञापन दिया जा सके.

बता दें कि, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहले ही लखीमपुर खीरी का दौरा करके पीड़ितों से मिल चुके हैं. इस दौरान प्रियंका गांधी को एक दिन हिरासत में भी रहना पड़ा था.

वहीं, किसान संगठनों और विपक्ष के दबाव के बीच और सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष यूपी पुलिस की दो नोटिसों के बाद शनिवार सुबह एसआईटी के समक्ष पेश हुए थे.

गौरतलब है कि किसानों का एक समूह उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की यात्रा के खिलाफ तीन अक्टूबर को प्रदर्शन कर रहा था, तभी लखीमपुर खीरी में एक एसयूवी (कार) ने चार किसानों को कथित तौर पर कुचल दिया.

इससे गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के दो कार्यकर्ताओं और एक चालक की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी, जबकि हिंसा में एक स्थानीय पत्रकार की भी मौत हो गई थी.

तिकोनिया थानाक्षेत्र में हुई इस घटना में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने कहा था कि मामले की छह आरोपियों में से तीन की मौत हो चुकी है जबकि दो गिरफ्तार किया गया है.

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाकांग्रेसराहुल गांधीरामनाथ कोविंदउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया