लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी: मंत्री ने कहा-भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं, चालक को पीट-पीटकर मार डाला गया

By भाषा | Updated: October 3, 2021 21:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे किसानों में ‘‘कुछ तत्वों’’ ने भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं और एक चालक को पीट-पीटकर मार डाला।

मिश्रा ने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया कि कार के नीचे आने से दो किसानों की मौत हो गयी।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि घटना के समय न तो उनका बेटा और न ही वह मौके पर मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब भाजपा के कुछ कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अगवानी करने जा रहे थे, जो लखीमपुर खीरी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रदर्शन कर रहे किसानों में शामिल कुछ तत्वों ने काले झंडे दिखाये और कार पर पथराव किया, जो पलट गई। दो किसान कार के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वहां मौजूद कुछ लोगों ने भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं और कार के चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी।’’ उन्होंने कहा कि वह उनका पोस्टमॉर्टम कराने जा रहे हैं।

मिश्रा ने कहा कि उनका बेटा मौके पर मौजूद नहीं था, जैसा कि कुछ किसान नेताओं ने आरोप लगाया है और इसे साबित करने के लिए उनके पास तस्वीर और वीडियो साक्ष्य हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा बेटा (उपमुख्यमंत्री के) कार्यक्रम स्थल पर मौजूद था और वहां हजारों लोग, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। मैं भी उपमुख्यमंत्री के साथ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष