लाइव न्यूज़ :

Lakhimpur Kheri incident update: लखीमपुर खीरी हिंसा की न्यायिक जांच की मांग, सिद्धू समेत पांच लोग हिरासत में, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

By उस्मान | Updated: October 8, 2021 08:04 IST

एलजेडी ने हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत की उच्चतम न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश की निगरानी में न्यायिक जांच कराने की मांग की

Open in App
ठळक मुद्देएलजेडी ने हिंसा की उच्चतम न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश की निगरानी में न्यायिक जांच कराने की मांग कीविपक्षी दलों के नेता: मृतक किसानों के परिवारों से की मुलाकातलखीमपुर खीरी जा रहे सिद्धू समेत पांच लोग हिरासत में

लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हाल ही में हुई हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत की उच्चतम न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश की निगरानी में न्यायिक जांच कराने की मांग की। एलजेडी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की मौजूदगी में लखीमपुर खीरी में हुई घटना पर चर्चा की।  

विपक्षी दलों के नेता: मृतक किसानों के परिवारों से की मुलाकातखीमपुर खीरी कांड में स्थानीय तथा बहराइच जिले के कुल चार किसानों की मौत के बाद बृहस्पतिवार को विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं के दौरों के कारण इन जिलों में खासी गहमागहमी रही। राज्य सरकार से इजाजत मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाद्रा और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने दौरा किया। 

इसके बाद समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने लखीमपुर खीरी का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इसके अलावा प्रियंका ने बृहस्पतिवार को बहराइच का दौरा किया और मृतक किसानों के परिजन को सांत्वना दी। 

लखीमपुर खीरी जा रहे सिद्धू समेत पांच लोग हिरासत मेंनवजोत सिंह सिद्धू सहित पंजाब कांग्रेस के कई नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने से रोककर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के एक पुलिस स्टेशन में हिरासत में ले लिया गया। इससे पहले दिन में, कई मंत्रियों और विधायकों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, नेता यहां मोहाली में एकत्र हुए और अपने वाहनों में सवार होकर यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में हिंसा के दौरान किसानों की हत्या को लेकर विरोध दर्ज कराने के लिये जिले की ओर रवाना हो गए। 

लखीमपुर खीरी जाते वक्त रोके गए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावतलखीमपुर खीरी जिले में गत रविवार को हुई हिंसा में मारे गए किसानों के परिजन से मुलाकात करने जा रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को बरेली के बहेड़ी इलाके में रोक लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ लखीमपुर खीरी जा रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को बरेली के बहेड़ी इलाके में टोल प्लाजा पर रोका गया।  

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कियाकांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी की हिंसा को लेकर भरतपुर जिले के ऊंचा नगाला में केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। इससे पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को हिरासत में लिये जाने के विरोध में कांग्रेस नेताओं द्वारा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी तक पैदल मार्च यात्रा निकालने की योजना थी लेकिन उनकी (प्रियंका) रिहाई के बाद पैदल यात्रा निरस्त कर दी गई। 

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाक्राइम न्यूज हिंदीKisan Mahapanchayatकांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह