लाइव न्यूज़ :

लाजपत नगर पुलिस स्टेशन के बाहर प्रवासी मजदूरों की लगी लंबी लाइन, बस से छोड़ा जाएगा रेलवे स्टेशन

By प्रिया कुमारी | Updated: May 23, 2020 16:26 IST

शनिवार को दिल्ली के लाजपत नगर पुलिस स्टेशन के बाहर मजदूरों को रेलवे स्टेशन भेजने के लिए बस मुहैया कराया गया है। बसों में सवार होने के लिए लाजपत नगर पुलिस स्टेशन के बाहर प्रवासी मजदूरों की लंबी कतार लग गई है।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को दिल्ली के लाजपत नगर पुलिस स्टेशन के बाहर मजदूरों को रेलवे स्टेशन भेजने के लिए बस मुहैया कराया गया है।बसों में सवार होने के लिए लाजपत नगर पुलिस स्टेशन के बाहर प्रवासी मजदूरों की लंबी कतार लग गई है।

नई दिल्लीः देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने ट्रेन की व्यवस्था की है। लेकिन लॉकडाउन के कारण स्टेशन पर जाने के लिए किसी वाहन की सुविधा नहीं है।

इसलिए शनिवार को दिल्ली के लाजपत नगर पुलिस स्टेशन के बाहर मजदूरों को रेलवे स्टेशन भेजने के लिए बस मुहैया कराया गया है। बसों में सवार होने के लिए लाजपत नगर पुलिस स्टेशन के बाहर प्रवासी मजदूरों की लंबी कतार लग गई है। यहां से उन्हें बसों से रेलवे स्टेशनों पर ले जाया जाएगा, जहां से वे अपने राज्यों के लिए ट्रेनों में सवार होंगे।

देश में लगे लॉकडाउन के कारण मजदूरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। काम और रहने की व्यवस्था न होने कारण हतास मजदूर पैदल ही घर को निकल चुके हैं। ऐसे में कई मजदूरों की रास्ते में ही मौत हो गई। इन मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए कई बसें भी चलाई गई है। लॉकडाउन के दौर में मजदूरों की काफी दर्दनाक तस्वीरें देखने को मिली है।

वहीं बात करें भारत में कोरोना वायरस के आंकड़ों की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 6654 नए मामले सामने आए हैं, और 137 लोगों की मौत हुई है। देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,25,101 हो गई है, जिसमें से 69,597 सक्रिय मामले हैं, 51,784 लोग ठीक हो चुके हैं और 3,720 लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :दिल्लीप्रवासी मजदूरप्रवासी भारतीयकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?