लाइव न्यूज़ :

ISIS के चंगुल से छूटी पीड़िता ने बयां किया दर्द, कहा- 9 देशों में मुझे बेचा, कई बार किया गया रेप

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 23, 2018 17:43 IST

खबरों के मुताबिक, उस समय लैला तालो खुदेर की उम्र 26 साल थी जिस समय आईएसआईएस के लोग उत्तरी इराक में एक अभियान के दौरान कुर्दिस्तान के कोचो में 3 अगस्त 2014 को उनके गांव पहुंचे थे।

Open in App

आतंकी संगठन आईएसआईएस की बर्बरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह किस कदर कहर बरपा रहा है। दरअसल, उसके चंगुल से बाहर आई पीड़ित लैला तालो खुधेर ने आपबीती सुनाई है, जिसे सुनकर हर किसी सकते में है। उसने यह आपबीती मुंबई प्रेस क्लब में सुनाई है।  

उसने बताया है कि उसे कई बार बेचा गया है और उसके साथ बलात्कार किया गया है। उनका कहना था कि साल 2014 वह सिंजर जिले में सुबह गर्मी की छुट्टियों का आनंद ले रही थीं और दोस्तों व रिश्तेदारों के बीच मिठाइयों का आदान आदान-प्रदान करने के लिए लोग एकत्रित हुए थे। इसी दौरान इलाके में कुछ हथियारों से लैस होकर आए लोगों के बारे में पता चला। 

खबरों के मुताबिक, उस समय लैला तालो खुदेर की उम्र 26 साल थी जिस समय आईएसआईएस के लोग उत्तरी इराक में एक अभियान के दौरान कुर्दिस्तान के कोचो में 3 अगस्त 2014 को उनके गांव पहुंचे थे। उनका मकसद हजारों लोगों को मारने और विस्थापित करने व गुलाम बनाने का था। 

उन्होंने आगे बताया कि उनके क्षेत्र में आए आईएसआईएस के लोगों की सूचना मिलने के बाद वह अपने दो बच्चों, पति और परिवार के साथ भाग गईं, लेकिन अगली ही सुबह उन सभी में से 19 लोगों को पकड़ लिया गया, जिसके बाद उनकी मां, छह भाइयों और सौतेले भाइयों को मार डाला गया। वहीं, उन्हें सेक्स स्लेव के रूप में पकड़ लिया गया।

लैला ने अपने दो साल, आठ महीने और छह दिन की पीड़ा को शेयर करते हुए बताया कि आईएसआईएस के चंगुल से भागने से पहले 9 देशों में उन्हें बेचा गया। इस दौरान उनके साथ कई बार बलात्कार किया गया। इसमें इराक, बगदाद और सऊदी अरब शामिल हैं।

इसके अलावा उनका कहना था कि जिस तरह से उन्होंने पीड़ा झेली है उसी तरह भारी संख्याओं में महिलाएं दर्द झेल रही हैं और उनकी जिंदगी आईएसआईएस के चंगुल में फंसी हुई है। 

टॅग्स :आईएसआईएसरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब