लाइव न्यूज़ :

लद्दाख को मिला पहला ‘रोविंग’ सिनेमाघर

By भाषा | Updated: August 22, 2021 19:04 IST

Open in App

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को रविवार को पहला चलता-फिरता सिनेमाघर मिला है। एक निजी कंपनी ने यहां यह सिनेमाघर लगाया है। पिक्चर टाइम डिजिप्लेक्स के एक प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि भारत के हर हिस्से में वैश्विक स्तर का सिनेमा देखने का अनुभव लोगों तक पहुंचाने की कोशिश के तौर पर कंपनी ने लेह में चलता-फिरता सिनेमाघर लगाया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित सिनेमाघर है, जो कि 11,562 फुट की ऊँचाई पर है। प्रवक्ता ने बताया कि इसे लेह के एनएसडी मैदान में लगाया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लद्दाख बौद्ध संघ के अध्यक्ष थुपस्तान चेवांग थे और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पंकज त्रिपाठी थे। स्टेनजिंग टैकोंग द्वारा निर्देशित लघु फिल्म ‘सेकुल’ सिनेमाघर के उद्घाटन के मौक़े पर दिखायी गयी। यह फिल्म चांगपा खानबदोश लोगों के जीवन पर बनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलद्दाख में स्थानीय निवासियों का विश्वास जीतना जरूरी, सीमावर्ती क्षेत्र अशांति के शिकार, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक

कारोबारLadakh protest: विंटर टूरिज्म की आशा धूमिल, लद्दाख हिंसा ने पानी फेरा, पर्यटकों की कमी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?