लाइव न्यूज़ :

लद्दाख सेक्टर में एलएसी पर तनाव, पहले आप पर अटकी सैनिकों की वापसी, पैंगांग झील के किनारों पर तोप-टैंकों की संख्या बढ़ी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 12, 2020 16:49 IST

समझौते के बाद सेना की वापसी पहले आप पर भी इसलिए अटक गई है क्योंकि चीन चाहता है कि पहले भारतीय सैनिक उन पहाड़ियों से पीछे हटे जिन पर भारतीय सेना ने कुछ दिन पहले ही मोर्चाबंदी की है।

Open in App
ठळक मुद्देपांच सूत्रीय समझौते के बावजूद चीनी सेना पैंगांग झील के किनारों के पहाड़ों पर तैनाती को बढ़ा चुकी है। इलाकों में भी तैनाती की है साथ ही उसने पैंगाग झील के किनारे पर फिंगर 4 के पीछे सेना का हेडर्क्वाटर भी बना डाला है। लद्दाख सेक्टर में एलएसी के विवादित स्थानों पर चीनी सैनिकों की संख्या बढ़ कर 70 से 80 हजार पहुंच चुकी है। भारत की ओर से करीब 50 हजार जवान तैनात किए गए हैं।

जम्मूः चीन और भारत के बीच लद्दाख सेक्टर में एलएसी पर तनाव कम करने के पांच सूत्रीय समझौते के बावजूद चीनी सेना पैंगांग झील के किनारों के पहाड़ों पर तैनाती को बढ़ा चुकी है।

वह पिछले एक सप्ताह के भीतर टैंकों और तोपों की तादाद को भी बढ़ा चुकी है। हालांकि समझौते के बाद सेना की वापसी पहले आप पर भी इसलिए अटक गई है क्योंकि चीन चाहता है कि पहले भारतीय सैनिक उन पहाड़ियों से पीछे हटे जिन पर भारतीय सेना ने कुछ दिन पहले ही मोर्चाबंदी की है।

मिलने वाली खबरें कहती हैं कि चीनी सेना ने ब्लैकटाप हिल के आसपास के इलाकों में भी तैनाती की है साथ ही उसने पैंगाग झील के किनारे पर फिंगर 4 के पीछे सेना का हेडर्क्वाटर भी बना डाला है। अगर रक्षा सूत्रों पर विश्वास करें तो अब लद्दाख सेक्टर में एलएसी के विवादित स्थानों पर चीनी सैनिकों की संख्या बढ़ कर 70 से 80 हजार पहुंच चुकी है। भारत की ओर से करीब 50 हजार जवान तैनात किए गए हैं।

पिछले सप्ताह भारतीय सेना द्वारा रेजांगला के आसपास के पहाड़ों पर मोर्चाबंदी करने, फिंगर 4 के पास तारबंदी कर मोर्चे बनाने की कवायद के बाद डरी हुई चीनी सेना ने उन इलाकों में सैनिकों की संख्या को बढ़ाया है जहां उसे डर है कि भारतीय सेना बढ़त ले सकती है। यही कारण था कि कुछेक इलाकों में अब दोनों सेनाएं आमने सामने हैं जहां बोली कब गोली में बदल जाए कोई कह नहीं सकता।

हालांकि तनाव को कम करने की खातिर दोनों मुल्कों के बीच पांच सूत्रीय समझौते की बात कही जा रही है पर इस समझौते का असर एलएसी पर कहीं नजर नहीं आ रहा है। चीना सेना ने तनाव कम करने की खातिर पहले आप को राग अलापना आरंभ किया है। लाल सेना चाहती है कि सैनिकों को पीछे हटाने की पहल भारतीय सेना को ही करनी होगी। खासकर वह ब्लैकटाप, समेत उन पहाड़ों से भारतीय सैनिकों की तत्काल वापसी चाहती है जहां पिछले हफ्ते ही भारतीय सैनिकों ने कब्जा कर मोर्चाबंदी कर ली थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाचीनदिल्लीलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए