Kurhani by polls 2022: पीएम बनने का सपना देखते रह जाएंगे और हाथ से बिहार भी निकल जाएगा, आरसीपी सिंह ने नीतीश पर साधा जमकर निशाना

By एस पी सिन्हा | Published: December 9, 2022 08:20 PM2022-12-09T20:20:26+5:302022-12-09T20:21:27+5:30

Kurhani by polls 2022: आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की शराबबंदी भी सफल नहीं हैं। बालू और दारू का खेला हो रहा है। नीतीश कुमार शराबबंदी से हर रोज 55-60 करोड़ का नुकसान करा रहे हैं।

Kurhani by polls 2022 Former Union Minister RCP Singh target Nitish kumar Will keep dream becoming PM and Bihar will also get out of hand | Kurhani by polls 2022: पीएम बनने का सपना देखते रह जाएंगे और हाथ से बिहार भी निकल जाएगा, आरसीपी सिंह ने नीतीश पर साधा जमकर निशाना

नीतीश कुमार केवल शराबबंदी पर ही फोकस करते हैं।

Highlightsपूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है।जदयू की हार नीतीश कुमार के बिहार में मिले जनादेश के साथ विश्वासघात का परिणाम है।नीतीश कुमार केवल शराबबंदी पर ही फोकस करते हैं।

पटनाः बिहार में कुढ़नी उपचुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी को जोरदार झटका लगने के बाद सियासी गहमागहमी बढ़ गई है। इसी कड़ी में जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते रह जाएंगे और उनके हाथ से बिहार भी निकल जाएगा। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी के तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि कुढ़नी उपचुनाव में जदयू की हार नीतीश कुमार के बिहार में मिले जनादेश के साथ विश्वासघात का परिणाम है।

आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का बिहार में जो हाल हुआ है, उससे साफ पता चलता है कि ललन सिंह के नेतृत्व में जदयू कितनी कमज़ोर हो गई है। नीतीश कुमार केवल शराबबंदी पर ही फोकस करते हैं। उन्हें जनता की समस्या से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि कुढ़नी उपचुनाव में 7 पार्टी मिलकर भी चुनाव नहीं जीत सकी।

आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की शराबबंदी भी सफल नहीं हैं। बिहार में अगर पूर्ण शराबबंदी जमीन पर होती तो खुशी की बात होती। लेकिन यहां बालू और दारू का खेला हो रहा है। नीतीश कुमार शराबबंदी से हर रोज55-60 करोड़ का नुकसान करा रहे हैं। ये केवल सरकार का नुकसान नहीं बल्कि जनता का भी नुकसान है। गरीबों को झूठे केस-मुक़दमे में फंसाकर जेल भेज दिया जा रहा है।

इसलिए अब शराबबंदी हटा देना चाहिए। नीतीश कुमार की सरकार 2005 से अब पीछे जा रही है, आगे नहीं। उन्होंने कहा कि जदयू उछल-उछलकर दिल्ली में चुनाव लड़ने गई थी। अंजाम ऐसा हुआ कि नीतीश कुमार को 15 सीट पर 500 से कम वोट। महागठबंधन बिहार में भी उपचुनाव हार गई। बहुत सारे जिले ऐसे हैं, जहां जदयू के एक भी विधायक नहीं है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पहले बिहार तो बचा लें। वहीं, ललन सिंह पर तंज कसते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि ललन सिंह ने सीना ठोककर कहा था कि कुढ़नी से भाजपा का खात्मा शुरू हो जाएगा, लेकिन देखिये यहां वे खुद खत्म हो गए। आरसीपी सिंह ने गुजरात में भाजपा को मिली रिकार्ड जीत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि 27 साल के शासन में जहां भाजपा को गुजरात मे 156 सीट मिली है। भारत जी-20 का नेतृत्व कर रहा है, इसकी एक मात्र वजह हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। हमें इस बात पर फर्क करना चाहिए।

राजद और जदयू के विलय पर आरसीपी सिंह ने कहा कि मैंने पहले ही ये बताया था कि दोनों पार्टियों का विलय तय है। यही वजह है कि राजद ने अपनी सिटींग सीट जदयू को दे दी। राजद को भी पता था कि इस सीट पर जीतना अब मुश्किल है। लालू ने सोंचा कि जब दोनों पार्टी को मर्ज ही करना है तो जदयू ही चुनाव लड़े और हार जाए।

Web Title: Kurhani by polls 2022 Former Union Minister RCP Singh target Nitish kumar Will keep dream becoming PM and Bihar will also get out of hand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे