Kurhani assembly by-election 2022: कुढ़नी से 1567 वोट से आगे भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता, जदयू-राजद प्रत्याशी मनोज कुशवाहा पीछे

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 8, 2022 09:44 AM2022-12-08T09:44:02+5:302022-12-08T10:08:29+5:30

Kurhani assembly by-election 2022: कुढ़नी उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, हालांकि मुकाबला मुख्य रूप से जद (यू) के मनोज सिंह कुशवाहा और भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता के बीच है।

Kurhani assembly by-election 2022 BJP Kedar Prasad Gupta leading 1567 votes JDU-RJD candidate Manoj Kushwaha behind | Kurhani assembly by-election 2022: कुढ़नी से 1567 वोट से आगे भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता, जदयू-राजद प्रत्याशी मनोज कुशवाहा पीछे

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केदार प्रसाद गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Highlightsभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केदार प्रसाद गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में 700 से अधिक मतों से हार गए थे। 9.30 बजे तक आयोग के अनुसार गुप्ता को 7936 और कुशवाहा को 6369 वोट मिले हैं। 

मुजफ्फरपुरः  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। वोटों की गिनती आठ दिसंबर को जारी है। इस सीट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के मनोज कुशवाहा सत्ताधारी महागठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार हैं।

विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केदार प्रसाद गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी के गुप्ता 1567 वोट से आगे हैं। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के गुप्ता राजद के सहनी से केवल 700 से अधिक मतों से हार गए थे। 9.30 बजे तक आयोग के अनुसार गुप्ता को 7936 और कुशवाहा को 6369 वोट मिले हैं। 

कुढ़नी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक अनिल कुमार सहनी करते थे। धोखाधड़ी के एक मामले में सहनी को दोषी ठहराया गया था और तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद विधानसभा से उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के बाद कुढ़नी सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया।

इस बार राजद ने यह सीट सहयोगी जदयू के लिए छोड़ दी है। राज्य में भाजपा को केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और उनके भतीजे चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) का समर्थन प्राप्त है।

दो छोटे दल पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की पार्टी विकास इंसान पार्टी (वीआईपी) और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) भी भाजपा और जदयू के खिलाफ मैदान में उतरे हैं। वीआईपी ने जहां नीलाभ कुमार को मैदान में उतारा है वहीं, एआईएमआईएम ने ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के पूर्व सदस्य मोहम्मद गुलाम मुर्तजा को प्रत्याशी बनाया है। 

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पहले दौर की मतगणना में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुरुआती बढ़त बना ली है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कुढ़नी सीट पर हुए चुनाव में 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिसमें से पांच निर्दलीय हैं।

हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता और जदयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा के बीच है। इस सीट पर चुनाव कराने की जरूरत इसलिये हुई क्योंकि राजद के वर्तमान विधायक अनिल कुमार सहनी को अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

वर्ष 2020 में हुए चुनाव में सहनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भाजपा के केदार गुप्ता को करीब 700 वोटों से पराजित किया था। इस बार उपचुनाव में इस सीट पर महागठबंधन से जदयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। 

Web Title: Kurhani assembly by-election 2022 BJP Kedar Prasad Gupta leading 1567 votes JDU-RJD candidate Manoj Kushwaha behind

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे