लाइव न्यूज़ :

कुंभ मेले ने समाज को स्वच्छता का संदेश देने में बड़ी सफलता हासिल की : मोदी

By भाषा | Updated: February 12, 2019 01:27 IST

प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर तीसरे शाही स्नान के लिए रविवार को करीब डेढ़ करोड़ लोग इकट्ठा हुए। वहीं सर्द मौसम भी भक्तों की भक्ति को कम नहीं कर पाया।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पहले नगा साधु, संतों और आध्यात्मिक कारणों से कुंभ मेले का जिक्र होता था लेकिन इस बार इसने समाज को स्वच्छता का संदेश देने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर तीसरे शाही स्नान के लिए रविवार को करीब डेढ़ करोड़ लोग इकट्ठा हुए। वहीं सर्द मौसम भी भक्तों की भक्ति को कम नहीं कर पाया।मोदी वृंदावन में अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा ‘ तीन अरबवीं थाली’ परोसे जाने के मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अक्षय पात्र फाउंडेशन बेंगलुरु का एक एनजीओ है जो मध्याह्न भोजन योजना पर सरकार के साथ काम करता है।उन्होंने कहा, ‘‘ इस साल के कुंभ ने समाज को स्वच्छता का संदेश देने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।’’ मोदी ने कहा कि यह पहली बार है जब मीडिया और अन्य लोग कुंभ मेला आए तो उन्होंने स्वच्छता के बारे में बात की।उन्होंने कहा, ‘‘ आमतौर पर यह नगा साधु, संतों और आध्यात्मिकता को लेकर होता है, लेकिन इस बार स्वच्छता पर बात की जा रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने कुंभ में स्वच्छता को लेकर एक खबर छापी है।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकुम्भ मेला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन