लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान कुमारी शैलजा के हाथ, हुड्डा बने चुनाव प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष

By शीलेष शर्मा | Updated: September 4, 2019 19:17 IST

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी सक्रिय दिख रही है। कुमारी शैलजा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनाव प्रबंधन कमेटी की कमान सौंपी गई है।

Open in App

हरियाणा में कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व को लेकर लंबे समय से चल आ रहे आतंरिक संघर्ष पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपना निर्णय सुनाकर विराम लगा दिया.

पार्टी अध्यक्ष द्वारा लिये गये फैसले के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा प्रदेश कांग्रेस की नयी अध्यक्ष होंगी. शैलजा के प्रदेश अध्यक्ष बन जाने से अशोक तंवर की अब छुट्टी हो गई है. गौरतलब है कि अशोक तंवर को हटाने के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा लगातार कोशिश कर रहे थे. उन्होंने इस सिलसिले में पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से राज्य के प्रभारी गुलाम नबी आजाद की मौजूदगी में लंबी मुलाकात की थी.

हुड्डा के बगावती तेवरों को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अशोक तंवर को हटाने का फैसला लेना पड़ा. दरअसल भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में रैली कर अपने बगावती तेवरों के साथ जहां अपनी ताकत का प्रदर्शन किया वही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को यह संकेत भी दे दिया था कि यदि अशोक तंवर को नहीं हटाया गया तो वह पार्टी से बगावत कर अलग हो जाएगें.

चूंकि हरियाणा में अगले कुछ महीनों में विधानसभा के चुनाव होने हैं इसलिए हुड्डा कांग्रेस नेतृत्व के लिए जरूरी होते जा रहे थे. उनके बगावती तेवरों को शांत करने के लिए सोनिया गांधी ने ना केवल तंवर को हटाया, बल्कि हुड्डा को चुनाव प्रबंध समिति का अध्यक्ष और विधानमंडल दल का नेता बनाने की भी घोषणा कर दी. 

शैलजा को अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने जहां दलितों में संदेश देने की कोाशिश की है  वहीं हुड्डा के नाम पर जाट मतदाताओं को थामने की कोशिश होेगी.  ताकि भाजपा की वर्तमान सरकार से चुनाव में सीधा मुकाबला किया जा सके. भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाकर पंजाबी और हिन्दू मतदाताओं को वोट बैंक तैयार किया जिसके सहारे वह चुनाव में उतरेगी.  हरियाणा जाट बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण हुड्डा भाजपा को कड़ी चुनौती दे सकेगें. 

टॅग्स :हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह