कुमार मंगलम बिड़ला के दादा बीके बिड़ला का निधन, 98 वर्ष के थे, 15 वर्ष की उम्र में शुरू किया कारोबार

By भाषा | Published: July 3, 2019 05:41 PM2019-07-03T17:41:48+5:302019-07-03T17:41:48+5:30

बिड़ला सेंचुरी टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन थे और 15 वर्ष की आयु से कारोबार में सक्रिय थे। सूत्रों ने कहा कि उन्होंने कई कारोबारी पहलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने काम की शुरुआत केसोराम इंडस्ट्रीज के चेयरमैन के रूप में की थी।

Kumar Mangalam Birla's grandfather BK Birla passed away, he was 98 years old | कुमार मंगलम बिड़ला के दादा बीके बिड़ला का निधन, 98 वर्ष के थे, 15 वर्ष की उम्र में शुरू किया कारोबार

जाने - माने उद्योगपति और कुमार मंगलम बिड़ला के दादा बंसत कुमार बिड़ला (बी . के बिड़ला) का मुंबई में बुधवार को निधन हो गया।

Highlightsकुमार मंगलम बिड़ला के पिता आदित्य विक्रम बिड़ला बी के बिड़ला के एकलौते बेटे थे। उनका निधन 1995 में हो गया। बिड़ला सेंचुरी टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन थे और 15 वर्ष की आयु से कारोबार में सक्रिय थे।

जाने - माने उद्योगपति और कुमार मंगलम बिड़ला के दादा बंसत कुमार बिड़ला (बी . के बिड़ला) का मुंबई में बुधवार को निधन हो गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। बिड़ला 98 वर्ष के थे।

बिड़ला सेंचुरी टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन थे और 15 वर्ष की आयु से कारोबार में सक्रिय थे। सूत्रों ने कहा कि उन्होंने कई कारोबारी पहलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने काम की शुरुआत केसोराम इंडस्ट्रीज के चेयरमैन के रूप में की थी।

ऑनलाइन मौजूद एक प्रोफाइल के मुताबिक, बिड़ला ने विशेष रूप से कपास, विस्कोस, पॉलिस्टर और नायलॉन धागा, कागज, शिपिंग, पारदर्शी कागज, सीमेंट, चाय, कॉफी, इलायची, रसायन, प्लाईवुड जैसे क्षेत्रों में अवसरों का फायदा उठाया। कुमार मंगलम बिड़ला के पिता आदित्य विक्रम बिड़ला बी के बिड़ला के एकलौते बेटे थे। उनका निधन 1995 में हो गया। 

Web Title: Kumar Mangalam Birla's grandfather BK Birla passed away, he was 98 years old

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे