लाइव न्यूज़ :

कुलभूषण जाधव मामला: पाकिस्तान ICJ में 17 जुलाई को दाखिल करेगा दूसरा हलफनामा

By भाषा | Updated: July 12, 2018 12:32 IST

आईसीजे ने 23 जनवरी को भारत और पाकिस्तान दोनों को इस मामले में दूसरे दौर के हलफनामे दाखिल करने की समयसीमा दी थी।  

Open in App

इस्लामाबाद, 12 जुलाई: भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में पाकिस्तान 17 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में अपना दूसरा जवाबी हलफनामा दाखिल करेगा। जाधव को पिछले साल अप्रैल में पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोपों में मौत की सजा सुनाई थी। मीडिया की गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 

आईसीजे ने 23 जनवरी को भारत और पाकिस्तान दोनों को इस मामले में दूसरे दौर के हलफनामे दाखिल करने की समयसीमा दी थी।  पाकिस्तान का यह हलफनामा भारत की ओर से 17 अप्रैल को दाखिल हलफनामे के जवाब में होगा। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मुख्य अटॉर्नी खावर कुरैशी ने प्रधानमंत्री नसीरूल मुल्क को पिछले सप्ताह इस मामले की जानकारी दी थी। कुरैशी ने शुरूआत में इस मामले में पाकिस्तान की ओर से पैरवी की थी। 

ये भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा: यात्रियों से भरी मिनी बस की टक्कर, 13 श्रद्धालु घायल

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल खालिद जावेद खान तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए थे और यह हलफनामा कुरैशी ने तैयार किया है। दूसरा हलफनामा पेश होने के बाद आईसीजे इस मामले में सुनवाई की तारीख तय करेगा , जिसके अगले साल होने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय मुकदमे के विशेषज्ञ एक वरिष्ठ वकील ने समाचार पत्र को बताया कि इस साल इस मामले की सुनवाई होने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्य मामलों की सुनवाई अगले साल मार्च / अप्रैल के लिए पहले ही निर्धारित है ऐसे में जाधव मामला अगले साल गर्मिेयों के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान: पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जेल में मिलेगी हाईटेक सर्विस, बेटी मरियम को देना होगा आवेदन

गौरतलब है कि पाकिस्तान की सैन्य अदालत द्वा रा जाधव को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद भारत पिछले साल मई में आईसीजे में गया था , जिसके बाद आईसीजे ने 18 मई को पाकिस्तान पर मामले का निपटारा होने तक जाधव की सजा की तामील पर रोक लगा दी थी। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :कुलभूषण जाधवइंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया